Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

एक्टर आदित्य पंचोली को ठगने वाले अब पुलिस की गिरफ्त में, गुरुग्राम में ढाई करोड़ का ‘गोल्डन’ फ्रॉड, 4 गिरफ्तार

गुजरात से पकड़े जालसाजों से ढाई करोड कैश और नकली सिक्कों का जखीरा भी बरामद

नई दिल्ली।

सस्ते सोने के लालच ने एक युवक को सड़क पर ला खड़ा किया। शातिरों ने असली सिक्कों का लालच देकर ढाई करोड़ रुपए ऐंठ लिए और बदले में थमा दी पीतल के सिक्के और ईंटें। बुधवार रात गुरुग्राम पुलिस ने इस ‘गोल्डन ठगी’ गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुजरात के चार शातिरों को दबोच लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी गिरोह ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को भी अपना शिकार बनाया था। ऐसा पुलिस की पूछताछ में सामने आया है।

पहले असली सिक्के दिखाए, फिर थमा दिया नकली ढेर

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं और लंबे समय से इसी तरह लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार मामला तब सामने आया जब एक युवक ने सुशांत लोक थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ अजनबी उससे मिले और खुद को सोने के सिक्कों का कारोबारी बताते हुए सस्ते में सौदा करने का प्रस्ताव दिया। भरोसा जीतने के लिए उन्होंने कुछ सिक्के जांच के लिए भी दिए, जो असली निकले। इसी भरोसे में युवक ने करीब ढाई करोड़ रुपये देकर 50 तोला सोना खरीद लिया। उसने ब्याज पर उठा कर यह सोना खरीदा था।

जब तिजोरी खोली तो निकला पीतल

युवक की आंखें तब फटी रह गईं जब उसने खरीदी गई ईंटों का इस्तेमाल करना चाहा। सुनार के पास पहुंचते ही पता चला कि ढाई करोड़ में खरीदा गया सोना महज पॉलिश किया हुआ पीतल है। उसकी शिकायत पर ही पुलिस ने जाल बिछाकर गुजरात के रहने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ढाई करोड़ कैश और नकली सिक्कों का जखीरा भी बरामद हुआ है।

बॉलीवुड कनेक्शन: आदित्य पंचोली भी हुए थे शिकार

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे सालों से इस धंधे में हैं। गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत है कि इन्होंने फिल्मी हस्तियों को भी चूना लगाया। आरोपियों ने माना कि एक्टर आदित्य पंचोली को भी उन्होंने इसी ‘सस्ते सोने’ के जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूली थी। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में लालच से बचना ही सबसे बड़ा बचाव है। सस्ते सौदे के चक्कर में लोग अक्सर ठगों के जाल में फंस जाते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भारी नुकसान के रूप में सामने आता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।