Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा को साइकेट्री में मिला गोल्ड मेडल श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का गाना ‘जी जी रे जी’ लॉन्च, 4 दिसंबर को होगी रिलीज मातृभाषा डॉट कॉम के 10 साल पूरे, 15 हस्तियों को मिला भाषा सारथी सम्मान EPS-95 Pensioners Protest: पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर EPFO मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों पेंशनर्स, सरकार से मांगा सीधा जवाब IFFI 2026: भारतीय सिनेमा की विविध कहानियों से सजेगा गोवा, नई फिल्मों और युवा प्रतिभाओं पर रहेगा खास फोकस Gold Adulteration Scam: हो जाइए सावधान! सोने की शुद्धता जांचने के तरीके पर उठ रहे सवाल, रेनियम पाउडर के इस्तेमाल ने बढ़ाई चिंता EPS-95 Pension Hike: पेंशनर्स 19 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन बंदी संजय कुमार से मिले रवि सोनू कुंडली, हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा को साइकेट्री में मिला गोल्ड मेडल श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का गाना ‘जी जी रे जी’ लॉन्च, 4 दिसंबर को होगी रिलीज मातृभाषा डॉट कॉम के 10 साल पूरे, 15 हस्तियों को मिला भाषा सारथी सम्मान EPS-95 Pensioners Protest: पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर EPFO मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों पेंशनर्स, सरकार से मांगा सीधा जवाब IFFI 2026: भारतीय सिनेमा की विविध कहानियों से सजेगा गोवा, नई फिल्मों और युवा प्रतिभाओं पर रहेगा खास फोकस Gold Adulteration Scam: हो जाइए सावधान! सोने की शुद्धता जांचने के तरीके पर उठ रहे सवाल, रेनियम पाउडर के इस्तेमाल ने बढ़ाई चिंता EPS-95 Pension Hike: पेंशनर्स 19 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन बंदी संजय कुमार से मिले रवि सोनू कुंडली, हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा

मातृभाषा डॉट कॉम के 10 साल पूरे, 15 हस्तियों को मिला भाषा सारथी सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में शिक्षा, साहित्य और मीडिया की 15 हस्तियों को भाषा सारथी सम्मान मिला। हिंदी और भारतीय भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया गया

नई दिल्ली: मातृभाषा डॉट कॉम ने अपनी साहित्यिक यात्रा के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ‘दशक उत्सव एवं भाषा सारथी सम्मान समारोह’ आयोजित किया। कार्यक्रम में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली 15 हस्तियों को ‘भाषा सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) रमा शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश और सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) पूरनचंद टंडन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मातृभाषा डॉट कॉम की सह-संपादक भावना शर्मा ने मंच की दस साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल साहित्यिक मंच से 10 हजार से अधिक रचनाकार जुड़े हैं। वहीं, 50 लाख से ज्यादा पाठक इसकी सामग्री पढ़ चुके हैं। मंच पर 50 हजार से अधिक वेब पेज भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मातृभाषाओं और भारतीय भाषाओं का संरक्षण समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाषा सारथी सम्मान इसी दिशा में योगदान देने वाले लोगों को पहचान दिलाने की पहल है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. रमा शर्मा ने मातृभाषा डॉट कॉम की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

प्रो. पूरनचंद टंडन ने कहा कि हिंदी को अधिक समृद्ध बनाने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं के साथ जुड़ाव और संवाद बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने से हिंदी का विस्तार होगा।

वहीं, मुख्य अतिथि प्रो. के. जी. सुरेश ने कहा कि समाज में भाषाओं और सांस्कृतिक पहचान को लेकर सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। नई पीढ़ी अपनी भाषा के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रही है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।

समारोह में सम्मानित होने वालों में प्रो. सदानंद पांडे, राम अवतार बैरवा, प्रो. हरीश अरोड़ा, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. सुशील द्विवेदी, डॉ. आरती, ओम प्रकाश प्रजापति, सोनल दहिया, डॉ. दलजीत सचदेवा, वागीश शर्मा, सुनील जैन राही, ओम प्रकाश सपरा, मनोज कामदेव, डॉ. विवेक गौतम और शकील अहमद सैफ शामिल रहे।

इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तित्वों ने मातृभाषा डॉट कॉम के डिजिटल माध्यम से हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामना मिश्रा ने किया। अंत में सुरभि सप्रू ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।