Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

दक्षिण दिल्ली में व्यक्ति पर हथौड़े, लोहे की छड़ से हमला, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली।

दक्षिण दिल्ली में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से हथौड़े और लोहे की छड़ से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिगरी थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को रात 12 बजकर 37 मिनट पर घटना के संबंध में फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि संगम विहार निवासी बलराज चौधरी के माथे और दाएं बाजू में चोट आई थी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छतरपुर में अपने कार्यालय से घर लौटने के दौरान उसने मालवीय नगर में रात्रि भोजन किया और अपने दोस्त जुगल किशोर से उसके घर के पास मिला। डीसीपी ने बताया कि चौधरी जब घर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल उसकी कार से टकरा गई। वह टक्कर की वजह जानने के लिए अपनी कार से बाहर उतरा तभी मोटरसाइकिल चालक ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। उसी वक्त, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने चौधरी की लोहे की छड़ और हथौड़े से पिटाई की तथा वहां से भाग गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए। पुलिस ने कहा कि टिगरी थाने में बलराज का नाम ‘‘खराब चरित्र वालों की सूची’’ में शामिल है। डीसीपी ने बताया कि पांच गंभीर मामलों में उसका नाम जुड़ा है और उसने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया था। उसने इस घटना में शामिल लोगों के नाम भी नहीं बताए। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि कथित हमलावर संभवत: पीड़ित को जानते थे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।