Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

दिल्ली के रेस्टोरेंट से 30 मिनट में ही गुरुग्राम पहुंच गया ऑर्डर, कस्टमर ने किया जोमैटो पर केस, कोर्ट ने भेजा समन

20 मार्च को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली।

साकेत कोर्ट ने एक दीवानी मामले में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऐप जोमैटो को समन जारी किया है। इस दीवानी मामले में कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी में ‘प्रतिष्ठित रेस्तरां’ से उपयोगकर्ताओं को ‘गर्म और प्रामाणिक भोजन’ मंगाने संबंधी सेवाओं को रोकने का आदेश देने की मांग की गई है। अदालत गुरुग्राम के निवासी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है।

याचिका में दावा किया गया था कि जोमैटो अपनी उप-श्रेणी ‘‘दिल्ली के लीजेंड्स’ के तहत प्रसिद्ध रेस्तरां से ताजा भोजन मुहैया कराने की ‘झूठी और फर्जी’ सेवाओं को जारी रखे है। दीवानी न्यायाधीश उमेश कुमार ने मामले में जोमैटो को समन जारी किया है। अगली सुनवाई अब 20 मार्च को होगी।

याचिका में कहा गया था कि सौरव मल्ल की तरफ से साल 2023 की 24 अक्टूबर को जंगपुरा, कैलाश कॉलोनी और जामा मस्जिद के तीन अलग-अलग होटलों से एक ऑर्डर दिया था। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी देने वाले को ट्रैक किया तो पाया कि ऑर्डर उन होटलों से नहीं लिया गया था, जिसके लिए उन्होंने ऑर्डर किया था। न ही उन होटलों की वहां कोई और ब्रांच थी। न ही खाना उस होटल की पैकिंग में दिया गया। इसको लेकर उन्होंने दावा किया है किसकी क्या गारंटी है कि खाना उसी होटल में तैयार किया गया है और खाना ताजा है।

याचिका में कहा गया कि यह कैसे हो सकता है कि जोमैटो 30 मिनट के अंदर दिल्ली के प्रतिष्ठित रेस्तरां से गुरुग्राम और नोएडा पर डिलीवरी कर सकता है। याचिका में कहा गया कि जोमैटो बड़े पैमाने पर जनता को धोखा दे रहा है। सौरव की याचिका पर अदालत ने समीक्षा के बाद जोमैटो को समन जारी किया है।

बता दें कि गुरुग्राम निवासी सौरव मल्ल ने जोमैटो ऐप के जरिए लीजेंड्स नाम की सब सर्विस से चार डिश मंगाई। ये डिश जामा मस्जिद से चिकन कबाब रोल, कैलाश कॉलोनी से ट्रिपल चॉकलेट चीजकेक, जंगपुरा से वेज सैंडविच और लखनऊ से गलौटी कबाब थे। दिलचस्प बात यह रही कि ये सभी ऑर्डर कंपनी ने आधे घंटे में ही मुहैया करा दिए। जबकि लखनऊ से गुरुग्राम तक आधे घंटे में किसी व्यक्ति का खुद ही पहुंचना संभव नहीं है। इसी को लेकर सौरभ ने मामला दायर किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।