Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

The Punisher: One Last Kill- Marvel Special Presentation में Jon Bernthal की धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली: Marvel Studios अपने Special Presentation फॉर्मेट को अब एक नए और ज्यादा इंटेंस स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। Werewolf by Night और The Guardians of the Galaxy Holiday Special के बाद अब The Punisher: One Last Kill दर्शकों के सामने आने वाला है और यह अब तक का सबसे डार्क और ब्रूटल प्रोजेक्ट में से एक माना जा रहा है।

इस नए स्पेशल में Jon Bernthal एक बार फिर Frank Castle उर्फ The Punisher के रूप में वापस आने वाले है। माना जा रहा है कि यह कहानी उनके किरदार की अब तक की सबसे निर्णायक और आखिरी लड़ाई को दिखाएगी।

क्या है ‘One Last Kill’ की कहानी?

रेपोटर्स के मुताबिक, यह स्पेशल Frank Castle की उस अंतिम जंग पर आधारित होगा, जहां उसे अपने पुराने दुश्मनों के साथ नई साजिशों और अपने ही अतीत के अंधेरे का सामना करना पड़ेगा।

इस बार कहानी का टोन पहले से कहीं ज्यादा रॉ और हिंसक बताया जा रहा है। जहां Werewolf by Night में हॉरर का एंगल था, वहीं One Last Kill पूरी तरह बदले, हिंसा और एक्शन पर केंद्रित होगा।

क्यों है यह प्रोजेक्ट खास?

इस स्पेशल को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है, जिसकी कई वजहें हैं। सबसे बड़ी बात, Jon Bernthal की वापसी को उनके किरदार के सबसे इंटेंस वर्जन के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि इसमें पहले के Punisher कंटेंट जैसा ही डार्क और ग्रिट्टी अंदाज देखने को मिलेगा।

मार्वल के इस कदम को MCU में Punisher की मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। साथ ही, कहानी के Daredevil और Kingpin से जुड़े ट्रैक से कनेक्ट होने की भी संभावना जताई जा रही है।

MCU का डार्क टर्न

The Punisher: One Last Kill सिर्फ एक स्पेशल प्रेजेंटेशन नहीं, बल्कि MCU की आने वाली कहानियों के लिए एक अहम कड़ी साबित हो सकता है। यह प्रोजेक्ट Marvel के उस नए फेज को भी दिखाता है, जहां स्टूडियो ज्यादा परिपक्व और डार्क कहानियों की ओर बढ़ रहा है।

The Punisher: One Last Kill Marvel के Special Presentation फॉर्मेट को एक नए मुकाम पर ले जाने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है। जहां पहले हॉरर और हल्के-फुल्के एंटरटेनमेंट की झलक मिली थी, वहीं अब दर्शकों को एक पूरी तरह इंटेंस और एक्शन से भरपूर अनुभव मिलने वाला है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।