Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

जवान रिव्यू: एक्शन से लेकर इमोशन और मैसेज तक की भरपूर डोज है ‘जवान’, देखे बगैर नहीं रह सकेंगे शाहरूख की यह फिल्म

क्रिटिक्स की भी रेटिंग आई सामने, बताया मेगा ब्लॉकबस्टर

पहले दिन ही कमाए 120 करोड़, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली।

शाहरुख खान की जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा अहम किरदारों में हैं। जबकि दीपिका पादुकोण का अहम कैमियो है। जवान को लेकर जबरदस्त हाइप थी और फैन्स फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह कि जवान आया और छा गया। शाहरुख खान ने फिल्म को लेकर किसी भी तरह से फैन्स को निराश नहीं किया है और 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म पानी की तरह बहती है और एक्शन से लेकर इमोशन और मैसेज तक की भरपूर डोज देकर जाती है। वहीं क्रिटिक्स की रेटिंग्स भी फिल्म को लेकर आ गई है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सराहा है और साढ़े 4 रेटिंग्स दी है।

‘जवान’ की स्टोरी

जवान की कहानी शाहरुख खान की है। वो शाहरुख खान जो देश के लिए लड़ता है और आम आदमी के लिए जी-जान लगाता है। इस तरह शाहरुख खान यानी विक्रांत राठौर और दूसरा आजाद है। उनका उद्देश्य किसानों, मजलूमों और देश के लिए काम करना है। जिसके लिए उनके साथ एक टीम है और इसी के साथ चलती है एक कहानी। जवान में दिखाया गया है कि किस तरह जब सिस्टम निराश करता है तो कुछ लोग उसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं। जवान के हर सीन में एक्शन का छौंक है।

जवान को क्रिटिक्स ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर

जवान की धमाकेदार ओपनिंग के बाद अब इसके क्रिटिक रिव्यूज आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फर्स्ट हाफ सुपर था तो सेकंड हाफ सुपर से ऊपर। ज्यादातर लोगों ने फिल्म को पठान से बेहतर बताया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर जवान जलाजला लेकर आने वाली है। मूवी क्रिटिक तरण ने जवान को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है और साढ़े चार रेटिंग दी है। लिखा है यह हार्डकोर मसाला एंटरटेनर है जो कि शाहरुख खान की फिल्मोग्राफी में उल्लेखनीय होगी। एटली ने शाहरुख खान को जनता के कैरेक्टर के रूप में दिखाया है और वह हैं भी। पठान से आगे बढ़िए जवान दिलों और बॉक्स ऑफिस दोनों को जीतने आ रही है।

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबाल ने मूवी को तूफान बताया है। उन्होंने शाहरुख के परफॉर्मेंस, एटली की कहानी, प्लॉट और कहानी कहने के तरीके की तारीफ की है। साथ ही विलन के रूप में विजय सेतुपति को भी दमदार बताया है। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट सुमित कडेल ने जवान को साढ़े चार स्टार दिए हैं। मूवी को जाइगैंटिग (बड़ी) ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने लिखा है कि एटली ने मास को अपील करने वाली जबरदस्त फिल्म लिखी है जो कि इमोशनल और इंस्पायरिंग है। फिल्म में शाहरुख के 7 लुक हैं वो सबमें दिल जीतते हैं। वह न्याय के लिए लड़ने वाले मसीहा बने हैं। सुमित ने जवान को शाहरुख की जनता को खुश करने वाली अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया है।

जवान की खूबियां

क्रिटिक्स आगे लिखते हैं, जवान में उम्दा रेजरशार्प स्क्रीनप्ले है, कुछ घटनाएं हैं जो ध्यान खींचेंगी, शानदार एक्शन सीन्स, आकर्षक फ्रेम्स, मजेदार साउंडट्रैक साथ ही फिल्म की रफ्तार और एनर्जी गिरती नहीं है। हालांकि यह विजय सेतुपति और शाहरुख दो योद्धाओं का क्लैश, जवान का यही ड्राइविंग फोर्स है। क्रिटिक्स ने विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, जैसा कि कहा जा रहा ता कि जवान शाहरुख की फिल्म है, इसमें कोई शक नहीं कि 2023 शाहरुख खान का साल है, चलिए अब बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ सुनते हैं।

पहले दिन कमाए 120 करोड़, एक ही झटके में 10 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने जवान के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया है। मनोबाला ने लिखा है, ‘जवान ने भारत में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। फिल्म के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक देश में फिल्म में पहले दिन 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया और वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। इस तरह शाहरुख खान पहले बॉलीवुड एक्टर बन जाएंगे जिनकी दो फिल्मो को पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है।

यही नहीं मनोबाला ने उन 10 फिल्मों को भी जिक्र किया है जिन्होंने पहले दिन भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस मामले में पहले नंबर पर पठान आती है जिसने 57 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे। इसके बाद केजीएफ चैप्टर 2 ने 53.95 करोड़ रुपये, वार ने 53.35 करोड़ रुपये, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 52.25 करोड़ रुपये, हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़ रुपये, भारत ने 42.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 ने 41 करोड़ रुपये, प्रेम रतन धन पायो ने 40.35 करोड़ रुपये, गदर 2 ने 40.10 करोड़ रुपये और सुल्तान ने 36.54 करोड़ रुपये कमाए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।