Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

Hrithik Roshan करेंगे ‘Kantara Chapter 1’ के हिंदी ट्रेलर का अनावरण, 22 सितंबर को बजेगा बिगुल

साउथ की ब्लॉकबस्टर गाथा को मिलेगा बॉलीवुड का टच, Hrithik Roshan करेंगे हिंदी ट्रेलर लॉन्च

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ को लेकर दर्शकों का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने हिंदी ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज़ दिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार Hrithik Roshan इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च करेंगे। ट्रेलर 22 सितंबर दोपहर 12:45 बजे दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

ऋषभ शेट्टी का संदेश

फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा—
“जब प्रकृति की शक्ति टकराएगी एक सुपरस्टार की ज्वाला से। हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे महानायक Hrithik Roshan सर। कई दिग्गज और भाषाएं जुड़ेंगी इस सफर में… अब ‘Kantara’ की गूंज पूरी दुनिया तक जाएगी।”

रिलीज डेट और मुकाबला

‘Kantara Chapter 1’ को पैन इंडिया स्तर पर 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी समेत कई भाषाओं में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका टकराव वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा।

यह भी पढ़े: Nysa Devgan को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

विशाल युद्ध दृश्य बनेगा आकर्षण

मेकर्स ने फिल्म में एक ग्रैंड वॉर सीक्वेंस रचा है, जिसे भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा सीन माना जा रहा है। इस दृश्य को 25 एकड़ में तैयार किए गए भव्य सेट पर शूट किया गया है। इसमें 500 से अधिक प्रशिक्षित फाइटर्स और लगभग 3,000 लोग शामिल रहे। शूटिंग लगभग 45 से 50 दिन तक चली।

ऋतिक से बढ़ी उत्सुकता

Hrithik Roshan की मौजूदगी ने फिल्म के हिंदी प्रमोशन को और भी ताकतवर बना दिया है। अब दर्शकों में ट्रेलर देखने को लेकर उत्सुकता चरम पर है। 22 सितंबर को ‘Kantara Chapter 1’ का हिंदी ट्रेलर लॉन्च होते ही इस फिल्म का क्रेज और कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: यूरोप में शुरू हुई ‘Cocktail 2’ की शूटिंग, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी ने बढ़ाई उत्सुकता

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।