Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET घोटाला: इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में INNOVATIVEVIEW की भूमिका पर गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज 18वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, इस बीच जानिए दुनिया के 7 सबसे लंबे अनशन और उनके कारण Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां NEET घोटाला: इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में INNOVATIVEVIEW की भूमिका पर गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज 18वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, इस बीच जानिए दुनिया के 7 सबसे लंबे अनशन और उनके कारण Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां

IPL 2026 : जीत के बाद RCB टॉप पर, क्या DC और KKR अब भी कर सकती हैं क्वालिफाई? जानें सभी टीमों के Qualification Scenario

नई दिल्ली: 11 मई (रविवार) को खेले गए शाम के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद 11 मैचों में 14 अंकों के साथ RCB फिर से प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज हो गई है। वहीं इस हार के बाद MI, LSG के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। IPL 2026 के लीग स्टेज के अब कुल 16 मैच खेले जाने हैं जिसमें अब 8 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं।

किस टीम का कितना चांस?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 14 अंक

RCB ने इस पूरे सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लगातार 2 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ते हुए उन्होंने 10 मई को हुए मुकाबले में MI को आखिरी गेंद पर हराया दिया। इस जीत में जीत के बाद 7 मैच जीत कर 14 अंकों और +1.103 के बेहतरीन रन रेट के साथ RCB प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। बचे हुए 3 मैचों मे सिर्फ एक जीत के साथ भी वे प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं। RCB के बचे हुए मैच KKR, PBKS और SRH के साथ हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 14 अंक

इस सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से SRH ने सभी टीमों को बैकफुट पर रखा है। पैट कमिंस की शानदार कप्तानी की बदौलत टीम ने 11 मैचों में 7 जीत अपने नाम किए हैं। 14 अंको और +0.737 के नेट रन रेट के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। एक और जीत के साथ SRH भी अपने क्वालिफिकेशन को पुख्ता कर लेगी। SRH अपने आने वाले मैच GT, CSK और RCB के खिलाफ खेलेगी।

गुजरात टाइटन्स (GT) – 14 अंक

इस सीजन GT की टीम में काफी बैलेंस नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत GT भी 11 मैचों में 14 अंक लेकर RCB और SRH के साथ बराबरी पर है। फिलहाल +0.228 के रन रेट के साथ GT प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर विराजमान है। क्वालिफिकेशन के लिए उन्हें भी SRH और RCB की तरह एक और मैच जीतने की जरूरत है। GT के बचे हुए तीन मैच SRH, KKR और CSK के साथ होंगे।

(इन तीनों ही टीमों के पास लीग मैचों को नं 1 और नं 2 पर खत्म करने का सुनहरा मौका है।)

पंजाब किंग्स (PBKS) – 13 अंक

श्रेयस अय्यर की निडर कप्तानी और खिलाड़ियों की सकारात्मक अप्रोच से पंजाब की इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार हुई थी। टीम अपने शुरुआती 7 मैचों में अपराजित (6 जीत, 1 टाई) रही थी। लेकिन लगातार मिलने वाली 3 हार से पंजाब के हौसले थोड़े डगमगाते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल पंजाब 10 मैचों में 13 अकों और +0.571 के शानदार रन रेट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है। अंतिम 4 मैचों में से 2 जीत पंजाब को प्लेऑफ तक पहुंचाने के लिए काफी होंगे। PBKS के बचे हुए 4 मुकाबले DC, MI, RCB, LSG से होने हैं।

चेन्नई सूपर किंग्स (CSK) – 12 अंक

शुरुआती 3 मैचों में मिली बुरी हार के बाद अगले 8 में से 6 जीत के साथ CSK 11 मैच में 12 अंकों और +0.185 के रन रेट के साथ अब भी क्वालिफिकेशन की रेस में बनी हुई है। धोनी की गैर-मौजूदगी में टीम ने बल्लेबाजी और गेदबाजी में जुझारु प्रदर्शन किया है। CSK अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीतकर 18 अंक प्राप्त कर आसानी से क्वालिफाई कर सकती है।

दो जीत के साथ भी CSK (16 अंक) एक मजबूत स्थिति में रहेगी। लेकिन अगर वे यहां से सिर्फ एक ही मैच जीत पाते हैं तो 14 अंकों के साथ उन्हें दूसरे टीमों के भी नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। चेन्नई के आखिरी तीन मुकाबले LSG, SRH और GT के खिलाफ होंगे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) – 12 अंक

लगातार 4 मैच जीतकर अपने इस सीजन की शुरुआत करने वाली RR अब भी प्लेऑफ में अपने स्थान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्हें आखिरी 7 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल RR 12 अकों और +0.082 के रन रेट के साथ अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन के लिए RR को बचे तीन मैचों में से 2 जीतने अनिवार्य हैं। उनके बचे हुए तीनों मैच अंक तालिका में मौजूद सबसे निचले टीमों (DC, LSG, MI) के साथ हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 9 अंक

IPL 2026 की शुरुआत लगातार 5 हार और 1 ड्रा के साथ करने वाली KKR की उम्मीदें अब भी प्लेऑफ की रेस के लिए जीवित हैं। हार के क्रम को तोड़ते हुए KKR ने लगातार 4 जीत दर्ज कर 9 अंक प्राप्त कर लिए हैं और अंक तालिका में वे 7वें पायदान पर हैं। हालांकि अभी उनका नेट रन रेट -0.169 है, जो उनके लिए चिंता का विषय है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने बचे हुए चारों मुकाबले जीतने होंगे।

इन चारों जीत के साथ उनके 17 अंक हो सकते हैं, जो कि उनके क्वालिफाई करने के लिए पर्याप्त होंगे। इस सीजन एक और हार से KKR की टॉप 4 में जाने की चाहत पर पानी फिर सकता है, क्योंकि उस स्थिति में वे 15 अंकों पर सिमट जाएंगे और फिर उनकी किस्मत का फैसला अन्य टीमें करेंगी। KKR अपने बचे हुए चार मैच RCB, GT, MI और DC से खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 8 अंक

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन बेहद साधारण प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में केवल 8 अंक प्राप्त किए हैं। गणितीय रुप से समझें तो DC अब भी प्लेऑफ की रेस बनी हुई है, लेकिन यह महज एक औपचारिकता ही है। क्वालिफिकेशन के लिए उन्हें अपने तीनों मैच जीतने होंगे। साथ ही कई अन्य टीमों के भी नतीजों का इंतजार करना होगा। इस सीजन में और एक हार DC को भी MI और LSG की फेहरिस्त में शामिल करने के लिए काफी होगा।

यह भी पढ़े: भारत में होगा International Big Cat Alliance 2026 समिट, 14 देशों ने भाग लेने की पुष्टि की

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।