Thursday, 20 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत

FIFA WORLD CUP 2026 : ट्रंप की पाबंदी के बाद इरानी फुटबाल टीम की मदद को सामने आया मेक्सिको…

लंबे समय से चले आ रहे इरान-अमेरिका युद्ध की वजह से फीफा के होस्ट देश अमेरिका ने इरान के खिलाड़ियों को अमेरिकी वीजा प्रदान नहीं किया है। इरान के लिए सवालों के घेरे में चल रहे इस फीफा अभियान में उनकी मदद के लिए दूसरी होस्ट नेशन सामने आ रही है।

लंबे समय से अमेरिका और मध्य पूर्व राष्ट्र के बीच चल रहे युद्ध का असर अब खेल के मैदान में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, 12 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप के लिए होस्ट नेशन अमेरिका ने इरान को अपने देश में कैंप लगाने की इजाजत नहीं दी है। साथ ही अमेरिका ने अब तक इरानी खिलाड़ियों को वीजा भी प्रदान नहीं किया है। इसका सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे विवाद और इरान का अमेरिका के साथ समझौता न करना माना जा रहा है।

मेक्सिको ने की इरान की मदद

अमेरिका द्वारा लगाए गए पाबंदियों के बाद मैक्सिको इरान की मदद के लिए सामने आया है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने इस मदद पर बयान देते हुए कहा कि – “मेक्सिको को इरानी फुटबाल टीम की मेजबानी करने में कोई आपत्ति नहीं है”। उन्होंने आगे कहा कि – “अमेरिका नहीं चाहता कि ईरानी राष्ट्रीय टीम अमेरिका में रात भर रुके। और हमने कहा, जी हां, कोई समस्या नहीं है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है”।

एरिज़ोना से तिजुआना शिफ्ट हुआ इरान का केंद्र

आपको बता दें कि युद्ध शुरू होने से पहले तक इस फीफा विश्व कप में इरान को मूल रूप से अमेरिका के एरिजोना में अपना केंद्र स्थापित करने की इजाजत मिली थी। लेकिन खाड़ी देशों में चल रहे विवाद के कारण इरान को ऐन मौके पर अपना यह केंद्र छोड़ना पड़ रहा है।

फिलहाल मेक्सिको की इजाजत के बाद वे उनके शहर तिजुआना में अपना केंद्र स्थापित कर सकते हैं। इस विषय पर FIFA की तरफ से भी इरान को मंजूरी दी जा चुकी है। आपको बता दें कि, FIFA WORLD CUP 2026 की मेजबानी इस बार तीन देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से करने वाले हैं।

इरान के लिए संकट पूरी तरह से टला नहीं

मेक्सिको द्वारा इरान को दिए गए बसेरे से यकीनन इरान की तकलीफ कुछ कम जरूर होगी, लेकिन संकट अभी भी पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। दरअसल, इरान के ग्रुप चरण के सभी तीन मुकाबले अमेरिका में ही होने हैं। इरान अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ अमेरिका के सोफी स्टेडियम से करेगा। इसके बाद इरान का अगला मुकाबला 22 जून को बेल्जियम के खिलाफ सोफी स्टेडियम में ही होगा। इसके बाद इरान अपना अंतिम मुकाबला 27 जून को इजिप्ट के खिलाफ वाशिंगटन राज्य के ल्यूमेन फील्ड में खेलेगी।

अब यह देखना बेहद आवश्यक होगा कि अमेरिका में खेले जाने वाले इन तीनों मुकाबलों में अमेरिकी दर्शक किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं और उसपर इरान का जवाब क्या होता है।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026 : पांड्या की कप्तानी को लेकर पोलार्ड का बड़ा बयान, कहा हमने पूरे मौके दिए लेकिन…

Home » FIFA WORLD CUP 2026 : ट्रंप की पाबंदी के बाद इरानी फुटबाल टीम की मदद को सामने आया मेक्सिको…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।