Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

इन्दिरा आईवीएफ ने नांगलोई में खोला नया क्लिनिक – दिल्ली में रिप्रोडक्टिव केयर अब और करीब

इन्दिरा आईवीएफ ने नांगलोई, दिल्ली में नया क्लिनिक खोला। अब पश्चिम दिल्ली और एनसीआर में फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं आसानी से उपलब्ध। विशेषज्ञ मार्गदर्शन और भरोसेमंद उपचार के साथ माता-पिता बनने की राह सरल।

नांगलोई: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने देश की राजधानी में अपनी उपस्थिति को अधिक मजबूत करते हुए नांगलोई में अपने नवीनतम हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। यह क्लिनिक ग्राउंड फ्लोर, रत्तन पार्क, नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, जिससे पश्चिम दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं की पहुंच सुलभ हो जाएगी।

इस उद्घाटन समारोह में इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर, दिल्ली सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद विशिष्ट अतिथि के रूप में और इन्दिरा आईवीएफ नांगलोई सेंटर हेड डॉ. रश्मि वर्मा उपस्थित रहे।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा फोकस हमेशा से फर्टिलिटी केयर के प्रति जागरूकता और पहुंच के बीच की दूरी को समाप्त करने पर रहा है। नांगलोई क्लिनिक के शुभारंभ के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम दूरी में रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं लोगों तक पहुंचे और उन्हें समय पर सुलभ और भरोसेमंद इलाज मिले।

इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और एनसीआर में फर्टिलिटी उपचार की मांग लगातार बढ़ रही है। नांगलोई क्लिनिक इस जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दम्पतियों को संपूर्ण सेवाएं व प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करेगा।

इन्दिरा आईवीएफ नांगलोई सेंटर हेड डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि हर मरीज की पेरेंटहुड की यात्रा अलग और अनूठी होती है और जरूरी है कि उन्हें उपचार के दौरान पूरा सहयोग और सही मार्गदर्शन मिले। इस सेंटर में हमारा फोकस स्पेशल केयर और विशेषज्ञता के साथ सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करना रहेगा।

देशभर में 31 मार्च 2025 तक 169 क्लिनिक के नेटवर्क के साथ इन्दिरा आईवीएफ का यह नया सेंटर तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रिप्रोडक्टिव केयर की पहुंच को अधिक मजबूत करेगा। यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।