Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

IPL 2026 RCB vs GT : कौन जाएगा फाइनल, धर्मशाला में महामुकाबला आज

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले में दोनो ही टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और शुबमन गिल पर खासी नजर होगी।

मंगलवार (26 मई) को आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18-18 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर रही।

मैच जीतने पर सीधे फाइनल का टिकट

इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 के जरिए एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम के विपक्षी टीम का फैसला 27 मई को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में होगा। 27 मई को खेला जाने वाला एलिमिनेटर मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा।

RCB vs GT : आमने-सामने कौन किस पर भारी?

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं। यही कारण है कि इस प्लेऑफ मुकाबले से पहले फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

धर्मशाला की पिच में किसको मिलेगा फायेदा

धर्मशाला की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। यहां बल्लेबाजों को अच्छी उछाल मिलती है, जिससे खुलकर शॉट खेल पाना आसान हो जाता है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से गेंद तेजी से सीमा रेखा तक पहुंचती है और बड़े स्कोर बनते रहे हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट मिलने की संभावना है।

दूसरी पारी में ओस के भी आने की संभावना है। यही कारण है कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना सही विकल्प हो सकता है। इस मैदान पर सुरक्षित स्कोर 210 रन से ऊपर माना जा रहा है।

कोहली, हेजलवुड और भुवनेश्वर से होगी RCB को उम्मीद

आरसीबी का बल्लेबाजी स्कोरकार्ड एक बार फिर से विराट कोहली पर काफी हद तक निर्भर करेगा। विराट ने इस सीजन 550 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने कई मैचों में टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड ने भी बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया है।

बात करें RCB की गेंदबाजी की, तो जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। नई गेंद से भुवनेश्वर स्विंग का फायदा उठाकर गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वहीं फिल सॉल्ट की फिटनेस को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है और उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।

GT के पास भी हैं मैच विनर्स

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने भी पूरे संतुलन के साथ इस सीजन में प्रदर्शन किया है। कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार फॉर्म दिखाते हुए 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं साई सुदर्शन ने भी 630 से अधिक रन बनाकर टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है।

बात करें गुजरात की गेंदबाजी की तो राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। खासतौर पर बीच के ओवरों में राशिद खान की गेंदबाजी पाटीदार एंड कंपनी के लिए चुनौती बन सकती है।

ये भी पढ़ें :- FIFA WORLD CUP 2026 : ट्रंप की पाबंदी के बाद इरानी फुटबाल टीम की मदद को सामने आया मेक्सिको…

Home » IPL 2026 RCB vs GT : कौन जाएगा फाइनल, धर्मशाला में महामुकाबला आज
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।