Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

अलीशा का महाइतिहास: एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में भारत को पहली बार दिलाया ‘गोल्ड’, जापान की चैंपियन को चटाई धूल

सांसे रोक देने वाले फाइनल में जापानी फाइटर को 4-3 से दी शिकस्त

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

भारतीय खेलों के इतिहास में रविवार 21 जून का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। इंडोनेशिया के बाली में देश की कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी ने वह कर दिखाया है जो आज से पहले कोई भारतीय नहीं कर सका था। अलीशा ने ‘एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप’ के वुमन कुमिते (-55 किलोग्राम) वर्ग के फाइनल में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। वह इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली कराटे एथलीट बन गई हैं।

आखिरी सेकंड्स का रोमांच, जापान की रीना को 4-3 से हराया

रविवार को हुआ यह फाइनल मुकाबला किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं था। अलीशा के सामने कराटे की महाशक्ति कहे जाने वाले देश जापान की स्टार फाइटर रीना कोडो थीं। रीना हाल ही में एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली जापानी टीम का हिस्सा रही थीं और उन्हें इस मैच का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। मैच की शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जापानी फाइटर के आक्रामक खेल का जवाब अलीशा ने अपनी फुर्ती और सटीक डिफेंस से दिया। अलीशा ने मैच के आखिरी पलों में दबाव को बखूबी झेला और रीना कोडो को 4-3 के बेहद करीबी और रोमांचक अंतर से मात देकर एशिया के सिंहासन पर कब्जा कर लिया।

जॉर्जिया में भी रचा था इतिहास

2026 अलीशा चौधरी के करियर का सबसे स्वर्णिम साल साबित हो रहा है। वह एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहरा रही हैं। अलीशा ने त्बिलिसी में आयोजित ‘कराटे 1 सीरीज़ ए’ इवेंट में मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वह इस वैश्विक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। और अब उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए पूरे एशिया को घुटनों पर ला दिया और गोल्ड जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में ऊंचा कर दिया।

कराटे इंडिया में जश्न का माहौल

अलीशा की इस ऐतिहासिक सफलता पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) और देश भर के खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है। जानकारों का मानना है कि अलीशा का यह गोल्ड मेडल भारत में कराटे के खेल को पूरी तरह बदल देगा और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगा।

मेडल जीत भावुक हुई अलीशा, पीएम मोदी से की खास अपील

देश की इस ‘गोल्डन गर्ल’ ने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री से एक बड़ी अपील भी की है। अलीशा ने भावुक होते हुए कहा,”मैं अपने देश के माननीय प्रधानमंत्री जी और खेल मंत्री जी से यह गुजारिश करना चाहती हूं कि मुझे आगामी एशियन गेम्स (एशियाई खेलों) में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए, मुझे वहां भेजा जाए। मैं वादा करती हूं कि वहां भी अपने भारत के लिए पदक जीतकर देश का मान बढ़ाऊंगी।” जाहिर है, एशिया के सबसे बड़े मंच पर चीन, जापान और ईरान जैसे सूरमाओं को धूल चटाने के बाद अलीशा ने साबित कर दिया है कि वे एशियन गेम्स में भी देश के लिए सबसे बड़ी मेडल उम्मीद हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।