Wednesday, 28 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर

भारत आर एंड डी समिट 2025: तकनीकी नवाचार को नई दिशा

समिट के समापन पर प्रदर्शनी सत्र में प्रतिभागियों को नई परियोजनाओं और शोध उपलब्धियों का प्रदर्शन दिखाया जाएगा, जो उद्योग–अकादमिक सहयोग को और मजबूत बनाएगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) भारत आर एंड डी समिट 2025 का उद्घाटन सत्र अपने मुख्यालय, फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित करेगा। “इनोवेटिंग टुगेदर: इंडस्ट्री–अकादेमिया कोलैबोरेशन” विषय पर आधारित यह समिट नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाएगा, जहां भारत की आर एंड डी रूपरेखा और सहयोगात्मक नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

उद्घाटन सत्र में मुख्य संबोधन और विशेष वक्तव्य निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए जाएंगे:
• प्रो. अजय कुमार सूद, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भारत सरकार
• डॉ. एम. रविचंद्रन, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार
• डॉ. अजय चौधरी, सह-संस्थापक एचसीएल एवं अध्यक्ष, मिशन गवर्निंग बोर्ड, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ऑफ इंडिया
• श्रीमती आनंदी अय्यर, सह-अध्यक्ष, फिक्की इनोवेशन कमेटी एवं निदेशक, फ्राउनहोफर इंडिया ऑफिस
• प्रो. सुधीर कुमार बरई, सह-अध्यक्ष, फिक्की इनोवेशन कमेटी एवं निदेशक, बीआईटीएस पिलानी

इस समिट का मुख्य उद्देश्य उद्योग–अकादमिक साझेदारी को बढ़ाने पर होगा, जिससे भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी, राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान खोजा जाएगा और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास को नई गति मिलेगी। चर्चाओं में स्वदेशी आर एंड डी को विस्तार देने, अग्रणी प्रौद्योगिकियों में निवेश करने और संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, ताकि भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बन सके।

समिट का समापन अनुसंधान कार्यों/ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के सत्र से होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को नवीन परियोजनाओं और अत्याधुनिक अनुसंधान उपलब्धियों के सजीव प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह मंच उद्योग और अनुसंधान की प्राथमिकताओं को एकजुट करने के साथ-साथ वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक समाधान में बदलने वाली साझेदारियों को नई दिशा देगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।