Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

युवा कलाकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान देने की पहल, कला चैतन्य सोसायटी आयोजित करेगी ‘युवा नृत्य महोत्सव’

इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में देशभर की युवा नृत्य प्रतिभाएं देंगी मनमोहक प्रस्तुतियां

नई दिल्ली: भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित, संवर्धित और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय कला चैतन्य सोसायटी विगत कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं तथा कला आधारित गतिविधियों का निरंतर सफल आयोजन कर रही है। संस्था का प्रयास कला के लिए एक सकारात्मक और सृजनात्मक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ युवा कलाकारों की प्रतिभा को पहचान दिलाना, उन्हें प्रोत्साहित करना और प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है।

इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए कला चैतन्य सोसायटी द्वारा 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड के प्रतिष्ठित स्टीन ऑडिटोरियम में सायं 7:00 बजे ‘युवा नृत्य महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा कलाकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री विश्वदीप कथक जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। एक कलाकार, शिक्षक, शोधकर्ता एवं सांस्कृतिक प्रशासक के रूप में उन्होंने भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व अल्जीरिया, स्पेन, पेरिस, लंदन, तुर्की, ब्रुनेई, बेलारूस, मॉरीशस, चीन तथा दुबई सहित अनेक देशों में किया है। इसके अतिरिक्त वे खजुराहो नृत्य महोत्सव सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं। उनका मानना है कि कलाकार का दायित्व केवल मंचीय प्रस्तुति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करना तथा युवा पीढ़ी को कला के माध्यम से सशक्त बनाना भी उसकी जिम्मेदारी है।

संस्था के सचिव श्री प्रदीप कुमार पाठक राष्ट्रीय संस्थान कथक केंद्र में सात वर्षों तक तबला गुरु के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने अनेक नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों के लिए संगीत निर्देशन किया है तथा साहित्यिक लेखन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका विश्वास है कि युवा पीढ़ी राष्ट्र का भविष्य है और उसे सही दिशा, संस्कार तथा अवसर प्रदान करना कला-जगत का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी विचार के साथ संस्था निरंतर युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कथक गुरु विदुषी शोभना नारायण, समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री भुवनेश सिंघल, संस्कार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अशोक तिवारी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी एवं वर्तमान में दैनिक प्रभात खबर समाचार पत्र के सलाहकार श्री देवेश शुक्ल उपस्थित रहेंगे। सभी मुख्य अतिथि युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे तथा अपने विचारों से उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री कुलदीप शर्मा द्वारा किया जाएगा।

महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और सौंदर्य से परिचित कराएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री आँचल शर्मा एवं सुश्री आस्था गुप्ता की युगल प्रस्तुति से होगा। इसके पश्चात श्री अतुल कुमार एवं सुश्री धृति शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। तीसरी प्रस्तुति सुश्री रिचा बलूनी एवं सुश्री तरुषी राजौरा द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का समापन श्री सूरज कुमार एवं श्रीमती रुचिका बग्गा की युगल प्रस्तुति से होगा।

इस वर्ष के महोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कलाकार एक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन न केवल युवा कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर देगा, बल्कि विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के आदान-प्रदान का भी माध्यम बनेगा।

कला चैतन्य सोसायटी का यह आयोजन भारतीय कला परंपरा, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों के सुंदर समन्वय का प्रतीक है। संस्था का विश्वास है कि ऐसे आयोजन न केवल कलाकारों को नई पहचान प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में कला के प्रति संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।