Monday, 05 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में आएगी ₹2000 की अगली किस्त? Farmer ID से लेकर KCC तक जानें सभी जरूरी बातें Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में आएगी ₹2000 की अगली किस्त? Farmer ID से लेकर KCC तक जानें सभी जरूरी बातें Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद

अल्लू अर्जुन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, बोले- मेरी आवाज और चेहरे का हो रहा गलत इस्तेमाल

कोर्ट जल्द जारी करेगा अंतरिम आदेश

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

फिल्म ‘पुष्पा’ से देशभर में तहलका मचाने वाले पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब अपनी पहचान बचाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से कहा गया कि कई कंपनियां और प्लेटफॉर्म्स उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, आवाज और चेहरे (पर्सनैलिटी राइट्स) का इस्तेमाल कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस तुषार राव गेडेला ने संकेत दिया है कि कोर्ट जल्द ही सुपरस्टार के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी करेगा।

अल्लू अर्जुन की तरफ से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने दलील दी कि यह केवल कॉपीराइट का मामला नहीं, बल्कि ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का सीधा उल्लंघन है, जिससे अभिनेता की छवि और सुरक्षा दोनों पर खतरा है। अदालत को बताया गया कि “फेक कॉल पुष्पा” जैसे ऐप्स सामने आए हैं, जिनमें यूजर एआई के जरिए अभिनेता जैसी दिखने वाली छवि से बात कर सकते हैं। दलील में यह भी जोड़ा गया कि इस तरह के टूल्स का गलत इस्तेमाल कर ठगी या धोखाधड़ी जैसे अपराध आसानी से हो सकते हैं।

मामले में राहत की बात यह रही कि Meta और Google की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि जिन लिंक और ऐप्स पर आपत्ति जताई गई थी, उनमें से कई को हटा लिया गया है। हालांकि, याचिकाकर्ता की ओर से मांग है कि इस तरह की गतिविधियों पर स्थायी रोक लगे।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया हो। इससे पहले ऐश्वर्य रॉय बच्चन, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और श्री श्री रवि शंकर समेत कई नामचीन हस्तियां भी इस तरह के मामलों में राहत पा चुकी हैं। हाल ही के समय में गौतम गंभीर, सोनाक्षी सिन्हा और विवेक ओबरॉय को भी अदालत से अंतरिम सुरक्षा मिली है।

Title: ALLU ARJUN v. FRANKLY RETAIL PRIVATE LIMITED & ORS

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।