Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत

‘दिल्ली के सुल्तान’ के लिए मैंने 200 से ज्यादा आउटफिट पहनें, बालों के साथ किए एक्सपेरिमेंट: मौनी रॉय

नई दिल्ली।

एक्ट्रेस मौनी रॉय, जो अपनी पहली स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें एक बेहद स्टाइलिश किरदार निभाने का मौका मिला, जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। अपने किरदार के लिए उन्हें 200 आउटफिट्स और अपने बालों के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट करने पड़े।

मौनी क्लासिक, खूबसूरत ड्रेस और हेयर-स्टाइल के साथ रेट्रो वाइब अपनाती नजर आएंगी। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ अर्नब रे की किताब ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली: असेंशन’ पर बेस्ड है। यह स्ट्रीमिंग के लिए बनाई गई एक लार्जर देन लाइफ मास एंटरटेनर है। इसमें अनुप्रिया गोयनका, हरलीन सेठी और महरीन पीरजादा के साथ ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा, अनुभवी अभिनेता विनय पाठक और निशांत दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अपने लुक और किरदार के बारे में बात करते हुए मौनी ने कहा, ”हर एक लड़की को सजने-संवरने और एकदम अलग दिखने में मजा आता है। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में मुझे नयनतारा के रूप में हर एपिसोड में अपनी स्टाइल और कलर स्कीम का बदलने का मौका मिला। किरदार के लिए परफेक्ट लुक ढूंढना बेहद मुश्किल काम है और मैंने 200 से ज्यादा आउटफिट्स पहने हैं और अपने बालों के साथ भी कई एक्सपेरिमेंट किए है।” उन्होंने आगे कहा, ”10 से ज्यादा टेस्ट-लुक आजमाने के बाद, आखिरकार हमें वह मिल गया जो हम चाहते थे। नयनतारा अपने तरीके से कहानी में काफी ग्लैमर और चमक लाती हैं। यह पहली बार है जब मैं 60 के दशक का लुक अपना रही हूं और दर्शकों को मेरा यह पक्ष दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।” ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ 13 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।