Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

6वां नीरज काव्यांजलि समारोह: गीतकार जावेद अख्तर को नीरज सम्मान 2024 से किया जाएगा सम्मानित

काव्यांजलि समारोह
काव्यांजलि समारोह

महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिंदी अकादमी और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम

6वां नीरज काव्यांजलि समारोह:-

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिंदी अकादमी और प्रेस क्लब इंडिया द्वारा 6वां नीरज काव्यांजलि समारोह 19 जुलाई शुक्रवार को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक प्रतिष्ठित साहित्यकार को नीरज सम्मान से नवाजने का निर्णय लिया है। इस बार यह सम्मान देश के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर को दिया जा रहा है। जावेद अख्तर ने अपने उत्कृष्ट गीतों और शायरी के माध्यम से हिंदी साहित्य और सिनेमा को समृद्ध किया है और एक अलग पहचान बनाई है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर साहित्यकार और अभिनेता श्री अनु कपूर, फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर, फिल्म निर्माता रूमी जाफरी और फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक श्री उपेंद्र राय भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध कवि श्री सुरेंद्र शर्मा, बुद्धिनाथ मिश्र, और प्रताप सोमवंशी जैसे विशिष्ट साहित्यकार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जबकि मध्यप्रदेश सरकार में खेलकूद-सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग मुख्यअतिथि, एडीजीपी पंजाब पुलिस अति विशिष्ट अतिथि और हिंदी अकादमी सचिव रिषी कुमार एवं यूपी सरकार में पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर की साहित्यिक यात्रा और उनके योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उनकी कुछ प्रमुख रचनाओं का वर्णन भी किया जाएगा, जिससे दर्शकों को उनकी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय प्राप्त हो सकेगा। अन्य आमंत्रित कवि भी अपनी कविताओं के माध्यम से इस साहित्यिक समारोह में रंग भरेंगे। नीरज काव्यांजलि समारोह का उद्देश्य हिंदी साहित्य और कविता को प्रोत्साहन देना और नए कवियों को प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों को एक अद्वितीय काव्य संध्या का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

स्वर्गीय श्री पदमभूषण गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर ने कहा, “मुझे अत्यंत गर्व हो रहा है कि 6वें नीरज काव्यांजलि समारोह में जावेद अख्तर को नीरज सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी साहित्य और कविता के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सच्चा प्रतिफल है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है बल्कि हिंदी साहित्य और कविता की धरोहर को भी संजीवनी देने का प्रयास है। यह समारोह साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा।”

ये भी पढ़ें :- ” WhatsApp में आ रहा है नया फीचर: हिंदी में ट्रांसलेट होंगे मैसेज”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।