Wednesday, 24 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी

‘मिस्टर इंडिया’ का बनाना चाहता हूं सीक्वल: इमरान खान

कहा- इस किरदार में इमोशन और एंटरटेनमेंट दोनों, 1987 की फिल्म आज भी कल्ट

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

80 के दशक की आइकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बने हैं अभिनेता इमरान खान, हाल ही में एक इंटरैक्शन के दौरान इमरान ने कहा कि अगर उन्हें किसी क्लासिक फिल्म को दोबारा करने का मौका मिले, तो वे ‘मिस्टर इंडिया’ को चुनेंगे।

इमरान ने बताया कि वे इस फिल्म के बड़े फैन रहे हैं। उनके मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि इमोशनल कनेक्ट भी देती है। उन्होंने कहा, “इस कहानी में सादगी है, लेकिन उसका असर बहुत गहरा है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने यह भी माना कि ‘मिस्टर इंडिया’ जैसा किरदार किसी भी एक्टर के लिए चुनौती और मौका दोनों है। इसे नए दौर के हिसाब से पेश करना दिलचस्प होगा, लेकिन इसकी मूल भावना को बनाए रखना जरूरी है।

बता दें कि ‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में रिलीज हुई थी, जिसे शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे आम इंसान का किरदार निभाया था, जो अदृश्य होकर बुराई से लड़ता है और अनाथ बच्चों की देखभाल करता है। इस फिल्म में श्रीदेवी और अमरीश पुरी के किरदार भी काफी लोकप्रिय हुए थे। अमरीश पुरी ने विलेन के किरदार में एक अलग ही छाप छोड़ी थी।

इमरान खान लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में वह इस साल रिलीज हुई फिल्म “हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस” में नज़र आए थे। जबकि लीड हीरो के रूप में उनकी अगली फिल्म “अधूरे हम अधूरे तुम” है। वह लीड एक्टर के तौर पर 11 साल बाद वापसी करेंगे। ऐसे में उनका यह बयान फिल्म इंडस्ट्री में नई चर्चा को जन्म दे रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।