Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

‘प्यार है तो है’ की स्टार कास्ट करन हरिहरन और पानी  कश्यप ने फिल्म को दिल्ली में किया प्रमोट

नई दिल्ली।

करन हरिहरन और पानी  कश्यप  स्टारर फिल्म  ‘प्यार है तो है’ जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है जिसके जरिए अभिनेता करण हरिहरण और अभिनेत्री पानी कश्यप अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए आए युवा कलाकार करन हरिहरन और पानी  कश्यप  ने पत्रकारों से बातचीत की , जिसमें उन्होंने  फिल्म की कहानी, रियल लाइफ लव और  शूटिंग के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया।
 
जब से फिल्म ‘प्यार है तो है’ के ट्रेलर को महानायक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया तबसे दर्शकों को इसका इंतजार है। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही बहुत उत्सुकता देखी जा रही है। यह अरमान और निम्मों की कहानी है। जहां दोनों एक दूसरे से प्यार है तो है यह एक स्टेटमेंट फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे है। फिल्म ‘प्यार है तो है’ के वीडियो में करण हरिहरण और पानी कश्यप की जादुई केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

‘प्यार है तो है’ के रूह को छूने वाले गाने को अरमान मलिक और पलक मुच्छाल ने बड़े ही अनूठे अंदाज में गाया है। अपनी जादू भरी आवाज में ’मन जोगिया’ गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। साथ ही फिल्म के अन्य गानों  को भी दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है।

इस अवसर पर पानी कश्यप ने कहा कि “दिल्ली आकर फिल्म प्रमोट करने करना एक सपने को सच होने जैसा लग रहा हैं हम सब ने ऋषिकेश  में मासूम प्रेम कहानी फिल्म शूट की हैं संगीत सबको पहले से ही पसंद आ रहा हैं अब आने वाले शुक्रवार को हमें दर्शकों के प्यार का इंतजार सिनेमा घरों में रहेगा।
 
अभिनेता करन हरिहरन के बताया “अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्साइटमेंट और इमोशनल दोनो हो जाता हूं।  जब मैं 116 किलो का लड़का था और 2016 में अपने पिता से मैंने कहा कि मुझे अभिनय करना हैं तो मुझे पता था कि पर्दे पर आने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी आज जब पर्दे पर ‘प्यार है तो है’ रिलीज हो रही है तो चाहता हूं की रोमांटिक फिल्मों को पसंद करने वाला हर दर्शक हमारी फिल्म देखे। हम एक प्यार भरा संदेश अपनी फिल्म  ‘प्यार है तो है’ के जरिए दर्शकों को दे रहे हैं।

श्रीतारा सिने विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, प्यार है तो है के निर्माता संजीव कुमार और रणधीर कुमार हैं, सुनीता राडिया और अरुण त्यागी इसके सह-निर्माता हैं और प्रदीप आरके चौधरी द्वारा निर्देशित है। आर्टिस्ट्स में अभिषेक दुहान, वीन हर्ष और रोहित चौधरी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं, जो करन  हरिहरन और पानी कश्यप की ताजा और रोमांटिक जोड़ी के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हैं। फिल्म का वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया गया है। 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।