Tuesday, 22 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार माइक जॉनसन 23 सितंबर को ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट में होंगे शामिल सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार माइक जॉनसन 23 सितंबर को ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट में होंगे शामिल सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता

नोएडा सिटी सेंटर पर दिल्ली की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूदी युवती, हाथ कटा

सफदरजंग अस्पताल की गई रेफर

नई दिल्ली।

नोएडा में एक युवती ने कथित तौर पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मेट्रो की चपेट में आने से युवती का एक हाथ कट गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। युवती के पास मिले सामानों की तलाशी ली गई लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक युवती दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गई है। ट्रेन से टकराने की वजह से उसका एक हाथ कट गया। वहीं उसे गंभीर रूप से चोट भी आई है। युवती की पहचान 19 साल की अनीता के रूप में हुई है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल युवती को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद उसे सेक्टर-29 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। युवती की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती के ट्रेन की चपेट में आने के बाद 10 से 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। ट्रेन को खाली करा लिया गया। थोड़ी देर बाद मेट्रो सेवा फिर से बहाल कर दी गई। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि यह अभी जांच का विषय है कि युवती ने आत्महत्या की कोशिश की या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उसके फोन की भी जांच की जाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।