Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

कटरा पहुंचे Gautam Gambhir, किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच Gautam Gambhir, परिवार के साथ की पवित्र यात्रा। जानें उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन और हालिया गतिविधियां।

नई दिल्ला: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शनिवार (9 मई) को अपने परिवार के साथ कटरा पहुंच कर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। अचानक कटरा पहुंचकर उन्होंने अपने फैंस और श्रद्धालुओं को चौंका दिया। दर्शन करने पहुचे गंभीर और उनके परिवारजनों के लिए कटरा प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार (9 मई) को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नताशा गंभीर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

आईपीएल मैच में भी आये नजर

आपको बता दें कि इस दर्शन से पहले बीती शुक्रवार (8 मई) को गौतम गंभीर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का मैच देखने पहुंचे थे, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान उन्हें भारतीय टीम के वर्तमान चयनकर्ता आर पी सिंह के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया।

इसके अलावा गौतम ने स्टैंड्स में मौजूद बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला से भी बातचीत की। इससे पहले गंभीर को आईपीएल में आखिरी बार 2024 में केकेआर के कैंप में देखा गया था, जहां उनकी मेंटोरशिप में केकेआर ने 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। 2024 के आईपीएल सीजन खत्म होने के फौरन बाद उनकी लीडरशीप से प्रभावित होकर जुलाई 2024 में बीसीसीआई ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। बतौर हेड-कोच उनका कार्यकाल 2027 के वन्डे विश्व कप तक जारी रहेगा।

हेड कोच के तौर पर गंभीर का रिपोर्ट कार्ड

गौतम गंभीर की कोचिंग में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खट्टा-मीठा सा रहा है। उनकी कोचिंग में एक ओर टीम ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 3 आईसीसी ट्राफी अपने नाम की, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्राफी, 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप शामिल हैं।

वहीं उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में गिरता नजर आता है, जहां भारत को अपने घरेलू मैदान पर भी न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के विरुद्ध व्हाइट वॉश तक का सामना करना पड़ा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।