MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित हुई। राघव ने पहला, शिवम ने दूसरा और सुखलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया
नई दिल्ली: MERI कॉलेज के प्रेशियस पिक्सल्स क्लब ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ‘पिक्सल्स विद पर्पज: सी अ बिगर स्टोरी’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 को कॉलेज के सेमिनार हॉल 504 में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी के माध्यम से अपने विचार और नजरिया व्यक्त करने का अवसर देना था। इसके लिए दो विषय चुने गए थे। इनमें फ्लोरा एंड फॉना (वनस्पति एवं जीव-जगत) और कॉलेज लाइफ (महाविद्यालय जीवन) शामिल थे।
तस्वीरों के जरिए दिखाई रचनात्मकता
प्रतिभागियों ने दोनों विषयों पर आधारित तस्वीरें प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रकृति, जीव-जगत और कॉलेज जीवन से जुड़े खास पलों को अपने कैमरे में कैद किया। इन तस्वीरों के जरिए छात्रों ने अपनी फोटोग्राफी कला और कहानी कहने की क्षमता दिखाई।
राघव ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। इसमें प्रो. सदानंद पांडे, डॉ. कमल चंदेल और डॉ. शर्मिष्ठा शामिल रहे।
जूरी ने तस्वीरों की रचनात्मकता, मौलिकता, संरचना और तय विषयों से उनकी प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों का आकलन किया। प्रतियोगिता में राघव ने पहला, शिवम ने दूसरा और सुखलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉलेज ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस आयोजन ने छात्रों को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने और फोटोग्राफी के जरिए विचार व्यक्त करने का अवसर दिया।




