Tuesday, 27 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार जम्मू-कश्मीर में महिला सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल! 2019 से अब तक 16,397 महिलाएं और लड़कियां लापता, 4,271 का कोई सुराग नहीं Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार जम्मू-कश्मीर में महिला सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल! 2019 से अब तक 16,397 महिलाएं और लड़कियां लापता, 4,271 का कोई सुराग नहीं

बीकानेर हाउस में निकली गणगौर की सवारी, राजस्थानी लोक रंगों से सजा राजस्थान उत्सव

राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ की गणगौर की आराधना

नई दिल्ली, 21 मार्च, 2026:

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिसर में 25 मार्च, 2026 तक चलने वाले 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव में शनिवार को गणगौर की सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि गणगौर सवारी में लगभग 200 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा के दौरान सिर पर घड़ा और नारियल रखकर पूरे बीकानेर हाउस परिसर का भ्रमण किया।
सवारी की अगुवाई राजस्थानी लोककलाकारों ने मशक वादन, कच्छी घोड़ी आदि अपनी कला प्रदर्शन से की। इसके उपरांत सैकड़ों महिला-पुरूषों ने अलग-अलग परिधानों में सवारी में सम्मिलित होकर मंगल गायन कर गणगौर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर ईसर और गौरी की मूर्तियाॅ स्थापित कर उन्हें सजाकर उनकी आराधना की गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों ने राजस्थान उत्सव में लगे राजस्थानी व्यंजनों के साथ राजस्थानी हस्त-कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की खूब खरीदारी की।

उल्लेखनीय है कि गणगौर उत्सव राजस्थान के मुख्य उत्सवों में से एक उत्सव है जिसमें देवी पार्वती गौरी और भगवान शिव को समर्पित है जो अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। गण का अर्थ भगवान शिव और गौर का अर्थ माता पार्वती है।

सांस्कृतिक संध्या ‘लोक रंग’का आयोजन गणगौर सवारी के उपरांत आगंतुकों के मनोरंजन के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक संध्या ‘लोक रंग’ का भी आयोजन किया गया। जिसमें गफरूद्दीन मेवाती ने अपने भपंग वादन से दर्शकों का मनमोहा। संध्या की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके उपरांत केसरिया बालम, चरी नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, खारी नृत्य, रिम भवई नृत्य, घूमर नृत्य और राजस्थानी समूह नृत्य ने भी उपस्थित सभी आगंतुकों को मंत्रामुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार, श्री अंकन चौधरी, संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीना के साथ श्रीमती छवी पंत, रितु सिंह उपस्थित रहे

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।