Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

राम बाबू शर्मा जी की 17वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

साईं बाबा के परम भक्त, समाजसेवी एवं सादगीपूर्ण जीवन के प्रतीक रहे स्वर्गीय श्री राम बाबू शर्मा जी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उनकी पावन स्मृति में श्री साईं शरणम मंदिर, कबूल नगर, शाहदरा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे, जबकि दोपहर 12:00 बजे साईं प्रसाद का वितरण होगा।

पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जय माता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। शिविर में निःशुल्क आंखों की जांच, चश्मा वितरण तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह स्वास्थ्य शिविर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ई.सी.जी., ब्लड शुगर, बी.पी., बी.एम.डी. (बोन मैरो डेंसिटी टेस्ट) सहित फिजिशियन कंसल्टेशन की सुविधा भी दी जाएगी। शिविर का पंजीकरण समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है।

स्व. श्री राम बाबू शर्मा जी को उनके सामाजिक योगदान, धार्मिक आस्था और जनसेवा के लिए सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। इस अवसर पर उनके परिवारजन—श्रीमती शोभा शर्मा (पत्नी), विपिन शर्मा (पूर्व विधायक, पुत्र), पारस शर्मा (पुत्र) एवं पायल शर्मा (पुत्री) सहित साईं परिवार, ट्रस्ट के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।