Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

सड़क पर झगड़ा, रोड रेज, फिर सिर में मारी गोली… दिल्ली में अमेजन मैनेजर की हत्या के सीसीटीवी से हुए खुलासे

नई दिल्ली।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार मामा और भांजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फिर वे वहां से फरार हो गए। इस घटना में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न में सीनियर मैनेजर था। पुलिस ने जल्दी से कदम उठाते हुए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकी।

मामला भजनपुरा इलाके के सुभाष विहार का है। यहां रहने वाले हरप्रीत सिंह (36) अपने मामा गोविंद के साथ मंगलवार रात को साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में गली नंबर आठ के पास पांच लोगों के साथ उनके बीच झगड़ा हुआ। रोड रेज के दौरान बदमाशों ने मामा-भांजे के सिर पर गोली चला दी। हरप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में ले जाया गया, और हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिलशाद गार्डन स्थित गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में गोविंद का इलाज जारी है।

10 मिनट में वापस आने का वादा करके बाहर निकले थे

मृतक के पिता करनेल सिंह ने बताया कि हरप्रीत उन्हें बताकर गया था कि वह 10 मिनट में वापस आ रहा है। इसके बाद वह अपने मामा गोविंद के पास सुभाष मोहल्ला पहुंचा। दोनों ने सिल्वर कलर की स्प्लेंडर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें स्कूटी सवार पांच लड़के ने रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने हरप्रीत के सिर पर गोली चलाई। गोलियां गोविंद को भी लगीं। हरप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की के अनुसार पुलिस ने स्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं, जिसमें आरोपी भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हरप्रीत के सिर पर नजदीक से गोली मारी गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। गोविंद के भी सिर में गन शॉट इंजरी है। इस हत्या का मुख्य कारण आपसी झगड़ा था। दोनों पक्षों के बीच गाड़ी को रास्ते में रोकने के मामले में विवाद हुआ था। रोड रेज के दौरान आरोपी ने गोलियों की बरसात की।

माया गैंग पर हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक, इस हत्या मामले में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की एक माया गैंग पर भी आरोप लगा है। यह गैंग नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सक्रिय है और उसके नेता समीर, जिसे माया के नाम से भी जाना जाता है, इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ खुद की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता रहता है। समीर की लगभग 19 साल की उम्र है, और जब वह नाबालिग था, तो उस पर तीन मामले दर्ज थे, जिनमें से एक मामला कत्ल का भी था। डीसीपी के अनुसार आरोपियों की स्थिति की पहचान की गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।