Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…!

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे: डिलीवरी के बाद आजमाएं ये आसान तरीके, पाए फिर से मुलायम और ग्लोइंग स्किन

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय जो आपकी त्वचा को फिर से बना देंगे मुलायम, ग्लोइंग और दाग-धब्बों से मुक्त।

नई दिल्ली , 04 नवंबर 2025

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन इसके बाद शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। इन्हीं बदलावों में सबसे आम और परेशान करने वाली समस्या होती है — स्ट्रेच मार्क्स। डिलीवरी के बाद पेट, जांघों, कमर या बाजुओं पर बनने वाले ये निशान कई बार आत्मविश्वास को प्रभावित कर देते हैं। हालांकि, अगर सही देखभाल और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो इन निशानों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यहां हम बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे, जिनसे आप स्ट्रेच मार्क्स को धीरे-धीरे हल्का कर सकती हैं —

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा की मरम्मत में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा पत्ते को काटकर उसका जेल निकाल लें और प्रभावित जगह पर लगाएं।
इसे दिन में दो बार लगाएं। अगर पौधा उपलब्ध नहीं है, तो बाजार में मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन सॉफ्ट होती है और मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं।

2. नारियल का तेल

सर्दियों के मौसम में नारियल का तेल त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स कम करने में भी मदद करता है।
दिन में दो बार हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है और इलास्टिसिटी बढ़ती है, जिससे नए स्ट्रेच मार्क्स बनने की संभावना भी कम होती है।

यह भी पढ़े: National Housewife Day पर सलाम उन नायिकाओं को, जिनकी कहानियों को बॉलीवुड ने दिया नया स्वर

3. अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल)

अरंडी का तेल स्किन की गहराई तक जाकर उसे रिपेयर करता है। सोने से पहले रात में स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मसाज करें और इसे रातभर लगा रहने दें।
लगातार इस्तेमाल से धीरे-धीरे निशान हल्के पड़ने लगते हैं।

4. ऑलिव ऑयल और विटामिन E ऑयल का मिश्रण

इन दोनों तेलों का मिश्रण स्किन रिपेयर के लिए बेहद असरदार होता है।
एक छोटी बोतल में दोनों तेल बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें और रोजाना प्रभावित हिस्से पर मसाज करें।
विटामिन E ऑयल त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है, जबकि ऑलिव ऑयल स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

जरूरी सलाह

स्ट्रेच मार्क्स आना गर्भावस्था के बाद एक सामान्य प्रक्रिया है, इसलिए इसे लेकर शर्मिंदा न हों।

कोई भी घरेलू उपाय अपनाते समय धैर्य रखें, क्योंकि असर धीरे-धीरे दिखाई देता है।

सबसे जरूरी बात – अपने शरीर के प्रति पॉजिटिव रहें। हर निशान एक कहानी कहता है, और ये निशान आपके मातृत्व की खूबसूरत यात्रा का हिस्सा हैं।

महंगे प्रोडक्ट्स या केमिकल्स की जगह अगर आप प्राकृतिक नुस्खों को अपनाएं, तो न सिर्फ आपकी त्वचा स्वस्थ बनेगी बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। थोड़ा समय और नियमित देखभाल आपकी त्वचा को फिर से मुलायम, हेल्दी और ग्लोइंग बना सकती है।

यह भी पढ़े: ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस बनाए रखती है ये मर्डर mystery thriller

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Suditi Raje

Suditi Raje

लेखक

Suditi Raje is a seasoned investigative journalist with over six years of experience in digging deep and exposing hidden truths. She brings her unwavering commitment to fearless reporting to Notdnews, shining a light on the stories that matter most and holding power to account without compromise.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।