Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

AI-171 त्रासदी पर डॉ. के.ए. पॉल की चेतावनी– “जांच में लापरवाही भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा सकती है”

ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. के.ए. पॉल ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इस भीषण त्रासदी को एक संभावित आतंकी हमला बताते हुए मामले की व्यापक, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जाने वाली यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक तथा पूरी क्रू टीम सहित कुल 242 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

डॉ. पॉल ने हादसे की भयावहता पर चिंता जताते हुए कहा, “यह एक तकनीकी गलती भर नहीं लगती। मेरी चार दशकों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और विमानन अनुभव को देखते हुए मैं कहना चाहता हूं कि इसमें सुरक्षा में गंभीर चूक की संभावना है। बैगेज टेम्परिंग, रिमोट कंट्रोल विस्फोटक या किसी अन्य साजिश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं—तकनीकी, आतंकी और मानव त्रुटि—को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष तरीके से मामले की तह तक जाएं। “इतने बड़े पैमाने पर हुई जनहानि को केवल एक हादसा बताकर नजरअंदाज करना भारत ही नहीं, वैश्विक समुदाय के लिए भी अत्यंत चिंताजनक होगा,” उन्होंने कहा।

डॉ. पॉल ने यह भी आगाह किया कि यदि इस मामले की पारदर्शी जांच नहीं हुई, तो इससे भारत की विमानन सुरक्षा प्रणाली की अंतरराष्ट्रीय छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा, और देश का पर्यटन एवं व्यापार क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि इस प्रकार की त्रासदियों को सामाजिक विभाजन का कारण नहीं, बल्कि शांति, न्याय और सुरक्षा के लिए एकजुटता का माध्यम बनाया जाना चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version