Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

धुरंधर-2 की रिलीज को हरी झंडी: हाईकोर्ट ने कहा- सिनेमाघरों में चली फिल्म को OTT पर रोकना अकल्पनीय, ‘ओए-ओए’ गाने के साथ ही होगी स्ट्रीम

त्रिमूर्ति फिल्म्स की याचिका खारिज

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर फिल्म ‘धुरंधर-2’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म को साल 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘त्रिदेव’ के मशहूर गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ के रीमिक्स वर्जन के साथ ही स्ट्रीम करने की इजाजत दे दी है। अदालत ने फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया।

सिनेमाघरों में चल चुकी फिल्म पर OTT पर रोक क्यों?

जस्टिस तुषार राव गेडेला की एकल पीठ ने त्रिमूर्ति फिल्म्स (त्रिदेव के निर्माता) की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओटीटी राइट्स पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस गेडेला ने बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह फिल्म पहले ही विवादित गाने के साथ सिनेमाघरों (Theaters) में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब इसके ओटीटी प्रसारण को रोकना न सिर्फ एक असंगत (Inconsistent) स्थिति पैदा करेगा, बल्कि यह पूरी तरह से अकल्पनीय भी होगा।”

क्या है पूरा विवाद?

‘त्रिदेव’ के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप था कि ‘धुरंधर-2’ में उनके सदाबहार गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ के बैकग्राउंड म्यूजिक का गलत और अनधिकृत (Unauthorized) इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि इस गाने के असली कॉपीराइट अधिकार केवल उनके पास हैं। सुपर कैसेट्स को पहले केवल ‘रिकॉर्ड-आधारित इस्तेमाल’ के लिए बहुत सीमित अधिकार दिए गए थे।
दूसरी ओर, सुपर कैसेट्स ने त्रिमूर्ति फिल्म्स के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। कंपनी का साफ कहना है कि इस गाने पर उनका कानूनी अधिकार है और उन्होंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। कोर्ट ने फिलहाल सुपर कैसेट्स के तर्कों और फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज को आधार मानते हुए फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग को मंजूरी दे दी है, जिससे ‘धुरंधर-2’ के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।