Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 68.16 लाख लोगों ने किया सफर

नई दिल्ली।

डीएमआरसी को दिल्ली की जनता ने सोमवार को बड़ा सरप्राइज दिया। कोई खास मौका नहीं होने के बावजूद भी 28 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में 68.16 लाख पैसेंजर जर्नी काउंट की गई। जो न केवल कोविड काल के बाद की, बल्कि उसके पहले के दौर के मुकाबले भी अभी तक की सबसे बड़ी पैसेंजर जर्नी है। पैसेंजर जर्नी से मतलब है कि मेट्रो में सफर करने वाले लोगों ने कुल कितनी यात्राएं कीं। मसलन, एक यात्री अगर मेट्रो में तीन लाइनों पर ट्रेन बदलते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचता है, तो डीएमआरसी उसे एक नहीं, बल्कि तीन राइड या पैसेंजर जर्नी के रूप में काउंट करती है। इसी आधार पर डीएमआरसी अब राइडरशिप के बजाय पैसेंजर जर्नी काउंट करती है, ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में यात्रियों ने दिनभर में मेट्रो की अलग-अलग लाइनों का कितना इस्तेमाल किया।

फरवरी 2020 के बाद सबसे ज्यादा पैसेंजर ने किया सफर

मेट्रो में इससे पहले सर्वाधिक पैसेंजर जर्नी 10 फरवरी 2020 को काउंट की गई थी। उस दिन मेट्रो में 66,18,717 यात्रा दर्ज की गई थीं। यह कोविड महामारी के ठीक पहले का वह समय था, जब फेज-3 की लाइनों पर परिचालन शुरू होने के बाद मेट्रो में यात्रियों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा था। इसके बाद कोविड काल में पहले मेट्रो सेवा ठप हुई, फिर पाबंदियों के साथ चली। सामान्य तौर पर परिचालन शुरू होने के बाद से ही डीएमआरसी लगातार मेट्रो में यात्रियों की तादाद को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही थी। इसके तहत टिकटिंग सिस्टम बदला गया, डिजिटल पेमेंट के नए-नए माध्यमों का इस्तेमाल भी शुरू किया गया, ताकि मेट्रो में सफर करते वक्त लोगों को आसानी रहे। आखिरकार एक-डेढ़ साल की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार का दिन डीएमआरसी के लिए नया रिकॉर्ड लेकर आया।

इस मौके पर डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि काफी चुनौतियों के बाद सोमवार को यह उपलब्धि दिल्ली मेट्रो को हासिल हुई है, जो अपने आप में एक मील का पत्थर है। इस उपलब्धि को उन्होंने डीएमआरसी के कर्मचारियों की कोशिशों, दिल्ली एनसीआर के लोगों के समर्थन, सुरक्षित और अच्छी परिवहन सेवाएं देने की डीएमआरसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।