Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

बसपा नेता श्री आकाश आनंद ने धौलपुर से शुरू की 3 हज़ार किलोमीटर की संकल्प यात्रा, भरी हुंकार, कहा, ‘जब सत्ता निरंकुश हो जाये तो परिवर्तन ज़रूरी है’

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने लोगों को धोखा देने का काम किया है, सभी वादे झूठे साबित हुए

बीजेपी पर भी साधा निशाना, कहा, आज देश बेरोज़गारी और महंगाई की मार झेल रहा है

दलितों, मुस्लिमों, कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

राजस्थान।

बसपा ने बुधवार को ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा’  का आगाज राजस्थान के धौलपुर से किया। बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर श्री आकाश आनंद के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा का 16 अगस्त को संधू पैलेस धौलपुर से आरंभ हुआ। 

उन्होंने कहा, ‘राजस्थान की कांग्रेस सरकार सर्व समाज विरोधी है।खासकर दलितों पर अत्याचार के कई मामले सामने आए लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी. युवा और महिलाएं परेशान हैं. कांग्रेस की सरकार ने वादा किया था कि बेरोज़गारों को 3500 रुपये महीना देने का, कई लाख युवाओं को रोजगार देने का, सस्ती गैस सिलिंडर देने का, महिलाओं को मुफ़्त शिक्षा देने का, उन सभी वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। सभी वायदे चुनावी निकले। एक बार फिर चुनाव नजदीक आने वाले हैं। कांग्रेस के बड़े नेता आपके बीच में आकर एक बार फिर खोखले वादे करेंगे। हमें सतर्क रहना है।’

श्री आनंद ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर मुखर रूप से हमलावर होते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था ताख पर है। “जो सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षा न दे पाए, उस सरकार को राज्य की गद्दी पर बैठने का कोई हक़ नहीं है। आज यहाँ 9 साल की बच्ची का बलात्कार हो जाता है लेकिन सरकार कोई ठोस क़दम नहीं उठा पाती है। इन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। मैं आपको सावधान करने आया हूँ कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों एक जैसे हैं। 2014 में लोगों को धोखा देकर उनसे वोट लिया गया। नतीजा ये हुआ कि आज देश बेरोज़गारी और महंगाई की मार झेल रहा है। जो लोग 2014 से पहले गैस के बढ़ते दाम पर सड़कों पर निकल जाते थे आज उन्हें पेट्रोल की बढ़ती क़ीमतों पर कोई मलाल नहीं है।”

श्री आकाश आनंद ने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के सिपाही बनकर बच्चे-बच्चे को इस मिशन से जोड़ेंगे और समाज को एकजुट करेंगे और इस देश को फिर से समतामूलक विचारों पर चलकर एक प्रगतिशील समाज बनाने की ओर क़दम बढ़ाएंगे।

रामजी गौतम (राज्यसभा सांसद) डॉ. अशोक सिद्धार्थ व सुरेश आर्य तथा भगवान सिंह बाबा प्रदेश अध्यक्ष बीएसपी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव करन सिंह भंडारी जिला अध्यक्ष अमर सिंह बंसीवाल सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।