Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

Budget 2024: पहली नौकरी करने वालों को तीन किस्तों में एक महीने का वेतन देगी सरकार – निर्मला सीतारमण

Budget 2024

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी शुरू करने वालों को एक महीने का वेतन मिलेगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से तीन किस्तों में दिया जाएगा।

  1. पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा:
    वित्त मंत्री ने घोषणा की कि संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी शुरू करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से तीन किस्तों में जारी होगा। इसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी और यह सहायता ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को मिलेगी। इसका उद्देश्य रोजगार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है, जिससे 2.10 करोड़ युवाओं को लाभ होगा।
  2. पीएफ में एक महीने का योगदान:-(Budget 2024)
    सरकार ने रोजगार से जुड़ी तीन नई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें से एक योजना के तहत नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को एक महीने का पीएफ (भविष्य निधि) योगदान दिया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने के लिए कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।
  3. टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप:
    सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को टॉप-500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर देगी। इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता और एकमुश्त छह हजार रुपये की मदद दी जाएगी। कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण और इंटर्नशिप की 10 फीसदी लागत वहन करनी होगी।
  4. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का अपग्रेडेशन:
    वित्त मंत्री ने घोषणा की कि पांच साल की अवधि में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाने के लिए एक हजार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को अपग्रेड किया जाएगा। यह योजना कौशल विकास और राज्य सरकारों व उद्योग जगत के सहयोग से लागू की जाएगी।
  5. जलवायु के अनुकूल बीज:
    सरकार जलवायु के अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र और विशेषज्ञों को धन मुहैया कराएगी।
  6. मनरेगा में रोजगार:
    वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक उस परिवार के कम से कम एक सदस्य को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिसके वयस्क सदस्य शारीरिक काम करना चाहते हैं।
Budget 2024
Budget 2024: पहली नौकरी करने वालों को तीन किस्तों में एक महीने का वेतन देगी सरकार – निर्मला सीतारमण

इन घोषणाओं का उद्देश्य रोजगार सृजन, कौशल विकास और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें :- AMHSSC, ब्लूसाइन® के सहयोग से लॉन्च करेगा ई-लर्निंग कोर्स ‘फाउंडेशन टू अपैरल सस्टेनेबिलिटी’

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।