Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया

ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 : परंपरागत चिकित्सा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के समन्वय का आह्वान किया.

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव मुख्य अतिथि – प्रण शर्मा ने सम्मेलन का सफल नेतृत्व किया.

नई दिल्ली , 31 अगस्त 2025


ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर वर्टिकल के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक-रणनीति प्रण शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 का सफल आयोजन हुआ। “ब्रिजिंग ट्रेडिशन एंड इनोवेशन” थीम पर आधारित इस सम्मेलन ने परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली को जोड़ने की दिशा में वैश्विक सहयोग को नई गति दी।

प्रण शर्मा ने इस पूरे आयोजन की नींव रखी और इसे सफलतापूर्वक संयोजित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्वभर में लोग रसायन आधारित उत्पादों से हटकर प्राकृतिक, सुरक्षित और टिकाऊ विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि आयुर्वेद और अन्य परंपरागत पद्धतियों को आधुनिक विज्ञान से जोड़कर ही भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और समावेशी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा थे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विशेष वीडियो संदेश भेजा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री रामदास अठालवे ने कहा कि आयुर्वेद पूरे ब्रिक्स देशों में लोकप्रिय हो रहा है।

सम्मेलन में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त एच.ई. अनिल सुकलाल, रूस के चार्ज द’अफेयर्स रोमन बाबुश्किन, सेशल्स की उच्चायुक्त एच.ई. हरिसोआ लालातियाना अकुशे सहित कई देशों के राजनयिक भी शामिल हुए।

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार आयुष हमारी धरोहर है और यह परंपरा तथा आधुनिक विज्ञान को जोड़कर समावेशी वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली की नींव रखता है।” वहीं सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि “पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को क्लिनिकल ट्रायल की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इनका प्रभाव लंबे समय से प्रमाणित है।”

ब्रिक्स सीसीआई के उपाध्यक्ष समीप शास्त्री, सह-अध्यक्ष एवं महानिदेशक डॉ. बीबीएल माधुकर और अध्यक्ष हरवंश चावला सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और गवर्निंग बॉडी सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उद्योग जगत और आयुष क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पैनल चर्चाओं के माध्यम से विचार साझा किए। इनमें डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय (सलाहकार, आयुष मंत्रालय), सुन बो (चीन दूतावास), आचार्य मनीष, दीपक अग्रवाल (औरक), अभय सिंगवी (रेडक्लिफ लैब्स), डॉ. अर्जित शर्मा (सेवन सीज वैलनेस) समेत कई हस्तियां शामिल थीं।

इस समिट को बैद्यनाथ, विक्को लेबोरेट्रीज, जीना सिखो, सांडू फार्मा, रुबन हॉस्पिटल और धूतपापेश्वर लिमिटेड सहित कई संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ।

दिनभर चले इस आयोजन ने न सिर्फ ब्रिक्स देशों के बीच परंपरा और नवाचार को जोड़ने की नई राह खोली, बल्कि आयुष क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।