Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

Box Office Report: ‘Jolly LLB 3’ ने मारी बाजी, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ रहीं पीछे

वीकेंड पर Jolly LLB 3 ने दिखाया—मास और क्लास का सही मेल

इस हफ्ते Box Office पर तीन फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी—अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘Jolly LLB 3’, अनुराग कश्यप निर्देशित ‘निशानची’ और सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’। लेकिन पहले ही वीकेंड में साफ हो गया कि दर्शकों की पसंद किस ओर है। अक्षय की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने बाकियों को काफी पीछे छोड़ दिया है, वहीं दूसरी फिल्मों का हाल उम्मीदों से काफी फीका रहा।

Jolly LLB 3

लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ की ओपनिंग से अच्छी शुरुआत की। शनिवार को इसकी रफ्तार और तेज हुई और फिल्म ने 20 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार को भी दर्शकों ने जमकर साथ दिया और 21 करोड़ की कमाई हुई। केवल तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 53.50 करोड़ पहुंच चुका है। अक्षय और अरशद की जोड़ी इस बार Box Office पर भी जॉली साबित हुई है।

निशानची

अनुराग कश्यप की इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों में खासा उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। शुक्रवार को सिर्फ 25 लाख की ओपनिंग मिली। शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए, लेकिन रविवार को कलेक्शन गिरकर 21 लाख पर आ गया। तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 85 लाख रही। ऐश्वर्य ठाकरे का डेब्यू दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहा।

यह भी पढ़े: ‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक से जीता फैंस का दिल

अजेय

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक को लेकर मेकर्स को बेहतर रिस्पॉन्स की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन भी फीका रहा। पहले दिन 25 लाख की कमाई के बाद शनिवार को 32.76 लाख और रविवार को करीब 50 लाख जुटाए। वीकेंड पर कुल बिजनेस 1.18 करोड़ तक ही पहुंच सका। अनंत जोशी द्वारा निभाया गया योगी का किरदार चर्चा में जरूर रहा, लेकिन टिकट खिड़की पर खास असर नहीं दिखा।

मिराय

तेजा सज्जा की ‘मिराय’ दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का दिल जीत रही है। शनिवार को 5.15 करोड़ और रविवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक कुल 78.75 करोड़ कमा चुकी है। शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कहानी ने इसे मजबूत बना दिया है।

डेमन स्लेयर

जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ भारत में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। हालांकि दूसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट दिखी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ जोड़ते हुए इसका कुल कलेक्शन 62.46 करोड़ पहुंच गया है। यह किसी एनीमे फिल्म के लिए भारत में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लोका चैप्टर 1

साउथ की इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शनिवार को 3.15 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 137.75 करोड़ हो गया है। कल्याणी प्रियदर्शन की दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत कहानी दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों तक खींच रही है।

कुल मिलाकर, इस वीकेंड ‘Jolly LLB 3’ ने Box Office पर राज किया, जबकि ‘निशानची’ और ‘अजेय’ दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं। वहीं साउथ और एनीमे सिनेमा का जलवा लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़े: Nysa Devgan को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।