Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका चोपड़ा का देसी टच, रेड कारपेट से पहले अपनाया दादी का नुस्खा

गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आईं प्रियंका का एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खास चर्चा में रहा।

ग्लोबल मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने देसी अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका ने हमेशा यह साबित किया है कि काम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, उनकी जड़ें भारत से ही जुड़ी रहेंगी।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में पहुंचीं, जहां वह अवॉर्ड प्रेजेंट करती हुई नजर आईं। रेड कारपेट पर उनके लुक और कॉन्फिडेंस की हर ओर तारीफ हुई, लेकिन इस इवेंट से जुड़ा एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खास चर्चा का विषय बन गया।

https://www.instagram.com/p/DTaS6kZDbc_

रेड कारपेट से पहले का खास BTS पल

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोल्डन ग्लोब की तैयारी से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो (BTS) शेयर किया। वीडियो में वह नेवी ब्लू कलर के डियोर गाउन और खुले वेवी बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन ग्लैमर के इस माहौल में भी प्रियंका ने एक बिल्कुल देसी आदत को नहीं छोड़ा।

रेड कारपेट पर एंट्री से पहले जब भावुक होकर उनकी आंखें नम हो गईं, तो उन्होंने मेकअप टीम की मदद लेने के बजाय अपने आउटफिट से टिश्यू निकाल लिया। इस दौरान प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है। हमारी दादियों ने हमें बहुत कुछ सिखाया है।”

देसी गर्ल ने जीता फैंस का दिल

प्रियंका का यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह बात हिंदी में, पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरनेशनल मीडिया के सामने कही। यही वजह है कि फैंस को यह जेस्चर बेहद खास लगा।

कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे ही छोटे-छोटे पल प्रियंका को बाकी स्टार्स से अलग बनाते हैं। एक फैन ने लिखा, “दादी वाला जिक्र दिल को छू गया।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ग्लोबल स्टार होकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना यही असली क्लास है।”

प्रियंका-निक की जोड़ी फिर बनी आकर्षण का केंद्र

गोल्डन ग्लोब के रेड कारपेट पर प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री और सादगी ने इवेंट में मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस ने इस कपल को “फेयरीटेल कपल” तक कह डाला।

गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ अपने स्टाइल से ही नहीं, बल्कि अपने देसी संस्कारों और सादगी से भी एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लोबल पहचान के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही उनकी सबसे बड़ी खूबी है।

यह भी पढ़े : प्राइयंका चोपड़ा की ‘The Bluff’ का पहला टीजर आउट! ब्लडी मैरी बनकर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।