Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

Box Office Collection: ‘हक’ ने दिखाया दम, ‘जटाधरा’ रही पीछे; जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल

वीकेंड पर कई फिल्मों की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली, लेकिन हर फिल्म का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। कुछ फिल्मों ने उम्मीद जगाई, तो कुछ पूरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।

10 नवंबर 2025, नई दिल्ली

रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए उत्साहजनक रहा। कई फिल्मों के कलेक्शन में मामूली ही सही, लेकिन बढ़त नजर आई। इस सप्ताह ‘हक’, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’, ‘जटाधरा’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘बाहुबली द एपिक’, ‘द ताज स्टोरी’, ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

‘हक’

शाह बानो केस पर आधारित इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ वीकेंड पर सबसे आगे रही। दमदार अभिनय और मजबूत कहानी की वजह से दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया। रविवार को इसने 3.8 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 8.9 करोड़ तक पहुंच गया। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म साबित करती है कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा आज भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता है।

‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’

हॉलीवुड की एक्शन-थ्रिलर ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ भारत में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। रविवार को फिल्म ने 3.2 करोड़ का कलेक्शन किया और तीन दिनों का कुल आंकड़ा 9.05 करोड़ रुपये हो गया। शानदार विजुअल्स और तेज-तर्रार एक्शन सीक्वेंस ने युवाओं को खासा आकर्षित किया, भले ही समीक्षाएं मिश्रित रहीं।

‘जटाधरा’

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की ‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही। अब तक फिल्म सिर्फ 3.13 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। शुरुआती प्रदर्शन ठीक-ठाक था, लेकिन रविवार को गिरावट दर्ज हुई। अभिषेक जायसवाल की इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए, जिसका असर कलेक्शन पर साफ दिखा।

‘द गर्लफ्रेंड’

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ने में सफल रही। रविवार को भी कलेक्शन में उछाल देखने को मिला और तीन दिनों का कुल कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपये पहुंच गया। रश्मिका की परफॉर्मेंस और फिल्म की रोमांटिक फील को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़े:  स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे: डिलीवरी के बाद आजमाएं ये आसान तरीके, पाए फिर से मुलायम और ग्लोइंग स्किन

‘बाहुबली द एपिक’

प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ रिलीज के दस दिन बाद भी steady कमाई कर रही है। शनिवार को इसने 69 लाख और शुक्रवार को 37 लाख कमाए थे। रविवार को कलेक्शन बढ़कर 73 लाख हो गया। कुल कमाई अब तक 32.51 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि फिल्म की गति धीमी जरूर है, लेकिन फैन्स लगातार समर्थन दे रहे हैं।

‘द ताज स्टोरी’

‘द ताज स्टोरी’ ने वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन किया। शनिवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ और शुक्रवार को 90 लाख रुपये कमाए थे। रविवार को कमाई बढ़कर 2.09 करोड़ पहुंच गई। कुल 10 दिनों में फिल्म ने 15.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। परेश रावल, जाकिर हुसैन और अमृता खानविलकर जैसे कलाकारों के दम पर कहानी को दर्शकों ने मध्यम प्रतिक्रिया दी है, जबकि फिल्म का बजट 25–30 करोड़ बताया जा रहा है।

‘थामा’

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को 1.40 करोड़ और शुक्रवार को 80 लाख की कमाई के बाद रविवार को कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये रहा। अब तक फिल्म 131.05 करोड़ रुपये का मजबूत आंकड़ा पार कर चुकी है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’

हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है। शुरुआत 9 करोड़ रुपये के शानदार ओपनिंग से हुई थी। शनिवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 75 लाख और रविवार को 1.5 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म की कुल कमाई 74.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

कुल मिलाकर इस वीकेंड कुछ फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहीं। अगले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस का मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़े: क्यों अटकी है अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म ‘Chakda Xpress’? जानिए रिलीज…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Suditi Raje

Suditi Raje

लेखक

Suditi Raje is a seasoned investigative journalist with over six years of experience in digging deep and exposing hidden truths. She brings her unwavering commitment to fearless reporting to Notdnews, shining a light on the stories that matter most and holding power to account without compromise.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।