Wednesday, 04 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार

हॉरर-कॉमेडी ‘कपकपी’ के साथ दर्शकों को डराने आ रहे हैं तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और सिद्धि इदनानी

नई दिल्ली।

अभिनेता तुषार कपूर, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी अपनी आगामी फिल्म ‘कपकपी’ के प्रचार के लिए दिल्ली आए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित किया गया था। फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज होने वाली है।

‘कपकपी’ हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन संगीत सिवन ने किया है, जिसका निर्देशन संगीथ सिवन और निर्माण जयेश पटेल ने जी स्टूडियोज और ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और सिद्धि इदनानी अभिनीत यह फिल्म 2023 की मलयालम फिल्म ‘रोमांचम’ की रीमेक है। फिल्म की पटकथा का रूपांतरण कुमार प्रियदर्शी और सौरभ आनंद ने किश है। प्रमोशनल इवेंट में मीडिया से बात करते हुए तुषार ने फिल्म के बारे में बताया, ‘यह फिल्म लोगों की अजीबोगरीब प्रतिक्रियाओं पर आधारित है, क्योंकि लोग डर के मारे अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं देते हैं। इस फिल्म में कई मजेदार दृश्य हैं। हमारा मानना है कि फिल्म के दौरान भूतिया मजाक, प्रेत-बाधित हरकतें, जोरदार हंसी का झमेला, भूत का कराहना, लाइट्स का टिमटिमाना देखकर दर्शकों की चीखें हंसी में घुल जाएंगी। कॉमेडी को भयानक हॉरर के साथ मिलाते हुए ‘कपकपी’ एक भूतिया घर की डरावनी, लेकिन मजेदार दुनिया की झलक दिखाती है। यह डरावनी, पागल और बिल्कुल दीवानी कर देने वाली फिल्म है। कुल मिलाकर यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।’

सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमिक जोड़ी श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर फिर से एक साथ आ रहे हैं। ऐसे में तुषार कहते हैं, ‘श्रेयस तलपड़े के साथ ऑनस्क्रीन मेरी जोड़ी पहले भी दर्शकों को पसंद आई है और इस फिल्म में भी हमारी ज़बरदस्त कॉमिक केमिस्ट्री को दर्शक पसंद करेंगे, क्योंकि हमारी ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग इस अफरातफरी में एक पुरानी यादगार मिठास और बेहतरीन टाइमिंग को साथ लाएगी। हमारी जोड़ी इस डरावनी मस्ती में एक अतिरिक्त परत जोड़ेगी, जिससे ‘कपकपी’ इस सीजन की सबसे प्रत्याशित मनोरंजन में से एक बन गई है। कह सकते हैं कि यह फिल्म डर और मजा के बीच की महीन रेखा पर चलती है, और संगीत सिवन की कल्ट क्लासिक्स जैसे ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ की पागलपन भरी ऊर्जा को भी सामने लाती है। यानी, ‘कपकपी’ आपकी मजाकिया हड्डियों को गुदगुदाते हुए आपकी रीढ़ में सिहरन पैदा करने के लिए तैयार है।’

फिल्म का महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि संगीत सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके आखिरी प्रोजेक्ट में से एक है, जो पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान पूरा हो गया। संगीत सिवन का निधन पिछले वर्ष मई में हो गया था। अब उनके निधन के एक साल बाद उनकी यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत संगीथ सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी ज़नी कॉमेडी और जॉनर मिक्सअप की विरासत को श्रद्धांजलि देती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।