Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

सूर्यकुमार यादव पर बोल्ड क्लेम पड़ा भारी! खुशी मुखर्जी फंसी 100 करोड़ के मानहानि केस में

खुशी मुखर्जी ने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज करते थे, अब उनके खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि केस दर्ज। क्रिकेट और बॉलीवुड में बड़ा विवाद, जानिए पूरी खबर।

क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर ऐसे नाम जुड़ते रहते हैं, लेकिन इस बार बात थोड़ी गंभीर हो गई है। टीवी एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में काफी बेबाकी से कुछ बातें कहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले उन्हें काफी मैसेज करते थे। हालांकि खुशी ने ये भी कहा कि अब दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती और वो किसी भी क्रिकेटर से रोमांटिक रिलेशन में नहीं जाना चाहतीं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही ये बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। सूर्यकुमार के फैंस बहुत गुस्से में आ गए। कई लोगों ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद और गलत बताया। खुशी ने कहा था कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े थे, लेकिन सूर्या का नाम लेकर उन्होंने पूरे मामले को और ज्यादा हाईलाइट कर दिया।

100 करोड़ का मानहानि का केस ठोका गया

अब ये दावा खुशी मुखर्जी पर ही भारी पड़ गया है। सूर्यकुमार यादव के एक फैन फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें खुशी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस लगाया गया है। आरोप है कि खुशी ने बिना किसी सबूत के झूठा बयान देकर सूर्यकुमार की इज्जत को ठेस पहुंचाई। ये बयान एक राष्ट्रीय खिलाड़ी की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

पब्लिसिटी के लिए किया गया दावा?

शिकायत में ये भी लिखा गया है कि खुशी ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया ताकि अपनी पब्लिसिटी बढ़ा सकें। फैजान ने गाजीपुर के एसपी से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो और खुशी को गिरफ्तार किया जाए। अभी तक ये सिर्फ शिकायत है, FIR हुई है या नहीं ये पूरी तरह कन्फर्म नहीं हुआ है।

खुशी मुखर्जी कौन हैं?

खुशी मुखर्जी पहले से ही अपने बोल्ड लुक्स और बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं और कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन इस बार उनका ये बयान बहुत महंगा साबित हो सकता है। हालांकि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव वाले पूरे विवाद पर पहले ही सफाई दे दी थी, जहां उन्होंने NDTV इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके और सूर्या के बीच कभी कोई रोमांटिक रिलेशन नहीं था – बस दोस्तों की तरह कभी-कभी बात होती थी, और उनका कहना है की उनका बयान गलत तरीके से समझा गया या मीडिया ने इसे सनसनीखेज बना दिया,उन्होंने पूछा था कि “क्या हम दोस्तों की तरह बात नहीं कर सकते?

सूर्या-देविशा की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं

दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करते हैं और उनकी लव स्टोरी काफी इंस्पायरिंग है – मुंबई के पोडार कॉलेज में मिले थे, 2016 में शादी हुई, देविशा एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर (खासकर भारतनाट्यम) हैं, अच्छी बेकर हैं और बड़े एनिमल लवर भी, जबकि सूर्या मैदान पर धमाल मचाते हैं और घर पर शांत रहते हैं; फैंस उन्हें “रिलेशनशिप गोल्स” कहते हैं, सोशल मीडिया पर क्यूट मोमेंट्स शेयर करते हैं, और इस पूरे खुशी मुखर्जी वाले विवाद पर सूर्या ने अब तक कोई कमेंट नहीं किया है, जिससे उनकी जोड़ी और भी मजबूत और ग्राउंडेड लगती है।

सोशल मीडिया पर बयान कितना खतरनाक हो सकता है

ये पूरा केस ये दिखाता है कि सोशल मीडिया या इंटरव्यू में दिया गया कोई भी बयान कितनी जल्दी बड़ा विवाद बन सकता है। अब देखना ये है कि कोर्ट में क्या होता है और दोनों तरफ से आगे क्या रिएक्शन आता है। फिलहाल खुशी के लिए ये 100 करोड़ का क्लेम सच में बहुत भारी पड़ता दिख रहा है।

यह भी पढ़े : अपनों के धोखे ने तोड़ी हिम्मत! बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी को आया पैनिक अटैक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।