Friday, 10 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
टेलीग्राम फिशिंग लिंक से परिवार के तीन सदस्य बने निशाना, डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने दिल्ली पुलिस से जांच मांगी जिसने दो बार बेच दिया था Eiffel Tower! जानिए दुनिया के सबसे शातिर ठग Victor Lustig की हैरतअंगेज कहानी Viral Video: अर्जेंटीना की बड़ी जीत के बाद अचानक वायरल हुआ मेसी और अनंत अंबानी का पुराना वीडियो, दर्शकों ने भी मैच के आखिरी 11 मिनट को माना चमत्कार स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण दो दशक बाद ‘एड्स 2026’ सम्मेलन में फिर दिखाई जाएगी अनंत गुप्ता की चर्चित फिल्म ‘अस एंड देम’ Behdienkhlam Festival 2026: जब पूरा गांव मिलकर बीमारियों और बुरी शक्तियों को देता है विदाई, जानिए मेघालय के इस अनोखे पर्व की पूरी कहानी Mr. Bean: एक ऐसा कॉमेडियन जिसने बिना बोले पूरी दुनिया को हंसा दिया 98th Grandmaster: 18 वर्षीय अश्वत एस ने रचा इतिहास, भारत को मिला 98वां ग्रैंडमास्टर टेलीग्राम फिशिंग लिंक से परिवार के तीन सदस्य बने निशाना, डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने दिल्ली पुलिस से जांच मांगी जिसने दो बार बेच दिया था Eiffel Tower! जानिए दुनिया के सबसे शातिर ठग Victor Lustig की हैरतअंगेज कहानी Viral Video: अर्जेंटीना की बड़ी जीत के बाद अचानक वायरल हुआ मेसी और अनंत अंबानी का पुराना वीडियो, दर्शकों ने भी मैच के आखिरी 11 मिनट को माना चमत्कार स्व. सत्यनारायण सिन्हा की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण दो दशक बाद ‘एड्स 2026’ सम्मेलन में फिर दिखाई जाएगी अनंत गुप्ता की चर्चित फिल्म ‘अस एंड देम’ Behdienkhlam Festival 2026: जब पूरा गांव मिलकर बीमारियों और बुरी शक्तियों को देता है विदाई, जानिए मेघालय के इस अनोखे पर्व की पूरी कहानी Mr. Bean: एक ऐसा कॉमेडियन जिसने बिना बोले पूरी दुनिया को हंसा दिया 98th Grandmaster: 18 वर्षीय अश्वत एस ने रचा इतिहास, भारत को मिला 98वां ग्रैंडमास्टर

Apple Foldable iPhone : क्या 2026 में बदल जाएगा iPhone का स्वरूप? वायरल हो रही तस्वीरें, जानें संभावित कीमत

Apple Foldable iPhone 2026 लॉन्च की चर्चाओं के बीच जानें इसकी संभावित कीमत, डिजाइन, डिस्प्ले और iOS 27 से जुड़े बड़े संकेत।

दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल Apple लंबे समय से Foldable Smartphone से दूरी बनाए हुए है। जहां दूसरी कंपनियां कई वर्षों से Foldable Device बाजार में उतार रही हैं, वहीं Apple ने अब तक इस श्रेणी में अपना कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है।

हालांकि पिछले कुछ महीनों में सामने आई लीक रिपोर्ट्स, सप्लाई-चेन जानकारियां और हाल ही में सामने आए डमी यूनिट्स यह संकेत दे रहे हैं कि कंपनी जल्द ही अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकती है।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का यह डिवाइस  की “iPhone Ultra” के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Dummy Units ने बढ़ाई उत्सुकता

जून 2026 की शुरुआत में सामने आई कुछ तस्वीरों ने टेक जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन तस्वीरों में Apple के कथित Foldable iPhone के Dummy Units नजर आए हैं। डमी यूनिट्स आमतौर पर ऐसे गैर-कार्यशील मॉडल होते हैं जिनका उपयोग एक्सेसरी निर्माता डिवाइस के आकार और डिजाइन को समझने के लिए करते हैं।

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि Apple पारंपरिक “Book Style Foldable Design” अपना सकता है। डिवाइस को खोलने पर यह छोटे टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है, जबकि बंद होने पर यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका डिजाइन कई मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक चौड़ा और कम लंबा दिखाई देता है।

सफेद रंग में दिखा पहला मॉडल

Folable iPhone से जुड़ी सबसे चर्चित जानकारी इसके रंग विकल्पों को लेकर सामने आई है। हाल में वायरल हुई तस्वीरों में डिवाइस सफेद रंग में नजर आया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि White Color फिलहाल इस डिवाइस का सबसे संभावित रंग माना जा रहा है।

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि Apple शुरुआत में सीमित रंग विकल्पों के साथ इस डिवाइस को पेश कर सकता है।  इसका साथ ही यह भी संभावना जताई गई है कि कंपनी केवल एक या दो रंगों में ही इसे लॉन्च कर सकती है, जैसा उसने कुछ अन्य प्रीमियम उत्पादों के साथ किया था। हालांकि यह जानकारी अभी पूरी तरह आधिकारिक नहीं है।

डिस्प्ले हो सकता है सबसे बड़ा आकर्षण

लीक्स के अनुसार Foldable iPhone में लगभग 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.8 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह आकार इसे स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच की श्रेणी में ला सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि Apple इस डिवाइस को उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार कर सकता है जो एक ही डिवाइस में फोन और टैबलेट दोनों का अनुभव चाहते हैं। बड़ी स्क्रीन Multi Tasking, Video Streaming, Gaming और Document Editing जैसे कार्यों को अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं।

iOS 27 में मिले फोल्डेबल डिवाइस के संकेत

फोल्डेबल iPhone को लेकर सबसे मजबूत संकेत हाल ही में पेश किए गए iOS 27 के कोड से मिले हैं। डेवलपर समुदाय ने iOS 27 के कुछ फ्रेमवर्क्स में “foldState” और “angleDegrees” जैसे कोड रेफरेंस खोजे हैं। ये ऐसे फीचर्स हैं जिनका उपयोग अमूमन फोल्ड होने वाले डिवाइस में किया जा सकता है।

इसके अलावा सिस्टम में एक से अधिक बिल्ट-इन डिस्प्ले को सपोर्ट करने से जुड़े संकेत भी मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि Apple अपने सॉफ्टवेयर को पहले से ऐसे डिवाइस के लिए तैयार कर रहा है जिसमें स्क्रीन का आकार और उपयोग का तरीका बदलता रहता हो। हालांकि Apple ने इन कोड्स पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Multi Tasking पर हो सकता है खास फोकस

Foldable Smartphone की सफलता केवल हार्डवेयर पर निर्भर नहीं करती बल्कि सॉफ्टवेयर अनुभव भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple iPadOS से जुड़े कुछ Multi Tasking Features को फोल्डेबल iPhone में ला सकता है।

जब डिवाइस खुला होगा, तब उपयोगकर्ता एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। बड़ी स्क्रीन पर स्प्लिट-स्क्रीन मोड, बेहतर ऐप लेआउट और कंटेंट कंजम्प्शन का अनुभव Apple की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

कीमत हो सकती है बेहद प्रीमियम

Foldable iPhone को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2,000 अमेरिकी डॉलर के आसपास हो सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो भारत में इसकी कीमत टैक्स और अन्य शुल्कों के बाद लगभग 1.8 लाख रुपये से 2.2 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है।

हालांकि वास्तविक भारतीय कीमत लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी। Apple आमतौर पर अपने प्रीमियम उत्पादों की कीमत वैश्विक बाजारों में अलग-अलग निर्धारित करता है।

Apple ने इतनी देर क्यों की?

फोल्डेबल बाजार में Apple की देरी को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। कई उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी किसी नई तकनीक को अपनाने से पहले उसमें पूरी तरह से परिपक्व होने पसंद करती है।

फोल्डेबल स्क्रीन की मजबूती, हिंज की विश्वसनीयता और डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज जैसी चुनौतियां अभी भी उद्योग के सामने मौजूद हैं। माना जा रहा है कि Apple इन समस्याओं को बेहतर तरीके से हल करने के बाद ही अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को बाजार में उतारना चाहता है।

2026 में होगा लॉन्च?

अधिकांश विश्वसनीय रिपोर्ट्स 2026 के दूसरे हिस्से, विशेष रूप से सितंबर के आसपास, इस डिवाइस के लॉन्च की संभावना जता रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स इसे iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किए जाने की बात कहती हैं। हालांकि जब तक Apple आधिकारिक घोषणा नहीं करता, तब तक लॉन्च टाइमलाइन को लेकर पूरी निश्चितता नहीं मानी जा सकती।

ये भी पढ़ें :- नया फोन लिया है तो सेटअप के दौरान ही कर लें ये 7 Android Security Settings

Home » Apple Foldable iPhone : क्या 2026 में बदल जाएगा iPhone का स्वरूप? वायरल हो रही तस्वीरें, जानें संभावित कीमत

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।