Thursday, 18 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
श्रीलंका और गुजरात के पर्यटन उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए अहमदाबाद में होगा विशेष ट्रैवल ट्रेड रोडशो प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश? America-Iran Deal: क्या सच में खत्म होगा दशकों पुराना तनाव, जानिए डील का भारत, पाकिस्तान और इज़राइल पर प्रभाव श्रीलंका और गुजरात के पर्यटन उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए अहमदाबाद में होगा विशेष ट्रैवल ट्रेड रोडशो प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश? America-Iran Deal: क्या सच में खत्म होगा दशकों पुराना तनाव, जानिए डील का भारत, पाकिस्तान और इज़राइल पर प्रभाव

प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत

संगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सरदार गुरचरण सिंह राजू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया

नई दिल्ली: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ए-ब्लॉक, प्रीत विहार में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस के अवसर पर गुरु साहिब के आशीर्वाद एवं संगत के सहयोग से भव्य शुक्राना कीर्तन समागम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रहरास साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। समागम का मुख्य आकर्षण पटना साहिब से पधारे प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई सरबजीत सिंह जी का दिव्य कीर्तन रहा, जिन्होंने संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं, नाम सिमरन, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरदार गुरचरण सिंह राजू ने कहा कि गुरबाणी कीर्तन जीवन में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सेवा भाव का संचार करता है तथा ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने संगत का धन्यवाद करते हुए गुरु साहिब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समागम के दौरान संगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सरदार गुरचरण सिंह राजू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने राजू जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर सुबह सबसे पहले खबरें।

ताज़ा खबरें सीधे आपके इनबॉक्स में पाएं।