Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

पारुल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से की मुलाकात, पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि के रूप में दिया आमंत्रण

नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की सुरक्षा व सहयोग पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली: दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती पारुल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलचा से मुलाकात कर उन्हें तीसरे दिल्ली स्टेट सब-जूनियर्स, जूनियर्स एवं सीनियर्स पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप 2025 के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह प्रतियोगिता 14 सितम्बर 2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें 150 से अधिक पैरा-एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर्स (14 वर्ष से कम), जूनियर्स (14–18 वर्ष) और सीनियर्स वर्ग शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा को बढ़ावा देना है।

बैठक के दौरान नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। यह प्रतियोगिता का 12वां संस्करण है, जिसमें 100 से अधिक देशों से लगभग 1,000 पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे। यह भारत में आयोजित होने वाली अब तक कि सबसे बड़ी पैरा स्पोर्ट प्रतियोगिता है, जो 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में होगी।

श्रीमती पारुल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे उच्च-स्तरीय आयोजनों की सफलता और सुचारू संचालन के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। श्री गोलचा ने भी आश्वासन दिया कि दिल्ली पुलिस पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दोनों के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिक सहयोग पूरी तरह से सुनिश्चित करेगी।

मुलाकात के बाद श्रीमती सिंह ने कहा, “आगामी चैम्पियनशिप न केवल पैरा-एथलीटों के जज़्बे और संकल्प को प्रदर्शित करेंगी, बल्कि भारत की वैश्विक खेल मेजबानी क्षमता को भी मज़बूती देंगी। दिल्ली पुलिस के सहयोग से हमें विश्वास है कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायी माहौल तैयार किया जाएगा।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।