Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आरईसी लिमिटेड के नए सीएमडी के रूप में कार्यभार संभाला

गुड़गांव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने 22 अप्रैल को आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2025 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा बिहार कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति आरईसी के सीएमडी पद पर की गई थी। यह पद भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन अपर सचिव के समकक्ष है।

श्री श्रीवास्तव प्रशासनिक सेवाओं में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने भारत सरकार और बिहार राज्य सरकार में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।

जनवरी 2023 से वे जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल और स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे बिहार सरकार में गृह विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

वित्त, शिक्षा, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके अनुभव ने उन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में स्थापित किया है। जमीनी स्तर से लेकर केंद्रीय प्रशासन तक उनके व्यापक अनुभव के चलते वह आरईसी की रणनीतियों को नई दिशा देने और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) और कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से वित्त में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।