Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा इस बार रात 12 बजे तक कर सकते रामलीलाएं

लवकुश रामलीला कमेटी ने की मुलाकात, सीएम ने दिया हर तरह की सहायता का आश्वासन

नई दिल्ली।

दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीलाएं शुरू हो रही हैं जिसको लेकर दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर लाल किला की लवकुश रामलीला कमेटी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की जिसमें लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, चेयरमैन पवन गुप्ता, अंकुर गोयल के साथ सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल भी शामिल हुए।

लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है जिसको बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए, इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने तुरंत रजामंदी देते हुए कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक कर सकते हैं, इसको लेकर जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

इसके अलावा लवकुश रामलीला टीम ने MCD संबंधित समस्या बताते हुए कहा कि आमतौर पर 40 दिनों के लिए कमेटियों को एमसीडी ग्राउंड की बुकिंग देती है लेकिन कुछ जगहों पर MCD की तरफ से 10 दिन की ही बुकिंग की अनुमति मिली है जिसको बढ़ाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो MCD को आदेश देंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए रामलीला कमेटियों को ग्राउंड बुकिंग की अनुमति दी जाए।

इसके अलावा सीएम ने आश्वासन दिया कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छर नहीं पनप पाएं, सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल रामलीलाओं और दशहरे पर शामिल होते हैं और इस साल भी शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग 650 रामलीलाएं होती हैं जिनसे कि लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।