Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल Connaught Place Closed: बढ़ते प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश, केजरीवाल ने भी उठाए सवाल जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना डॉ. के. ए. पॉल की सरकार से अपील, NEET प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद करें, बल प्रयोग से बचें बाल गंगाधर तिलक जयंती: ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ कहने वाले लोकमान्य की पूरी कहानी बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल Connaught Place Closed: बढ़ते प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश, केजरीवाल ने भी उठाए सवाल जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना डॉ. के. ए. पॉल की सरकार से अपील, NEET प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद करें, बल प्रयोग से बचें बाल गंगाधर तिलक जयंती: ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ कहने वाले लोकमान्य की पूरी कहानी

वंदे भारत एक्सप्रेस में शख्स को पेशाब करना पड़ा महंगा, पेशाब करने के चक्कर में पहुंच गया भोपाल से उज्जैन!

नई दिल्ली।

पेशाब करने के चक्कर में एक शख्स वंदे भारत एक्सप्रेस के वॉशरूम में बंद हो गया। और जब वह बाहर निकला तो भोपाल से उज्जैन पहुंच गया। उसकी पत्नी बच्चे भोपाल स्टेशन पर ही उसका इंतजार करते रह गए। वंदे भारत एक्सप्रेस में घटित हुई इस दंग कर देने वाली घटना की हकीकत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

यहां बात हो रही है सिंगरौली के रहने वाले अब्दुल कादिर की। अब्दुल कादिर अपने परिवार के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली की ट्रेन पकड़ने गए थे। घटना 15 जुलाई की शाम 5 बजकर 20 मिनट की है। इसी वक्त कादिर भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्हें 8 बजकर 55 मिनट पर सिंगरौली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। अब्दुल कादिर प्लेटफॉर्म पर थे। तभी उन्हें पेशाब लगा और वे दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ गए। पेशाब करने के लिए उन्होंने ट्रेन के वाशरूम का इस्तेमाल किया। यहीं से उनकी बदकिस्मती शुरू हो गई। अब्दुल कादिर पेशाब करने के बाद वाशरूम से बाहर निकले तो ट्रेन चल पड़ी थी।

कादिर शाम 7:24 पर ट्रेन में चढ़े थे और वंदे भारत 7:25 पर इंदौर के लिए रवाना हो गई। कादिर ने घबराकर ट्रेन का गेट खोलना चाहा लेकिन गेट नहीं खुला। ट्रेन भोपाल स्टेशन से आगे बढ़ने लगी। कादिर ने टीटी और पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि ट्रेन का दरवाजा सिर्फ ड्राइवर ही खोल सकता है। इसके बाद टीटी ने कादिर का 1020 रुपये (जुर्माने के साथ) का टिकट बनाया। ट्रेन जब उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रुकी तो कादिर भी वहां उतर गए. उसके बाद उन्होंने 750 रुपए खर्च कर भोपाल के लिए बस पकड़ी। जब वे फिर से भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी पत्नी और बच्चा उनका इंतजार कर रहे थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
A

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।