कौन हैं Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके, जिन्होंने मचा दी है सोशल मीडिया पर खलबली…

अभिजीत दीपके

हाल ही में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हुए देश की सबसे प्रचलित पार्टी भाजपा को भी पछाड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर इसके 13 मिलियन फॉलोअर हो गये हैं।

आज दुनियाभर में सोशल मीडिया की ताकत किसी से भी नहीं छिपी है। इसका सबसे ताजा उदाहरण ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के रूप में देखा जा सकता है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने 15 मई 2026 को देश के कुछ चुनिंदा बेरोजगार युवाओं की हरकतों पर तंज कसते हुए उन्हें कॉकरोच की संज्ञा दी थी।

CJI के इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभिजीत दीपके नामक एक शख्स ने सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए एक पार्टी का ही गठन कर दिया। इस पार्टी का नाम अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी रखा। इस मुहिम का असर ये हुआ है कि कुछ ही दिनों में इस पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी पार्टी माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।    

कॉकरोच जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty के नाम से  बनी यह पार्टी अपने बढ़ते फॉलोवर्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बात करें गुरुवार (21 मई) तक के आंकड़ों की, तो इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के इस वक्त तक 13 मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं। इसकी तुलना में बीजेपी के इंस्टाग्राम पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के इस वक्त 1.9 मिलियन ही फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस पार्टीं इस वक्त तक 13.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी से आगे है। लेकिन पार्टीं की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही यह कांग्रेस को भी पीछे छोड़ देगी।

कौन हैं अभिजीत दीपके

30 साल के अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक हैं। वे डिजिटल मीडिया पर नेरेटिव बिल्डिंग, पॉलिटिकल ओपिनियन और पब्लिक मैसेजिंग बनाने में माहिर हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रैजुएशन किया है और वर्तमान में वे बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन (जनसंपर्क) की पढ़ाई कर रहे हैं।

2020 से 2023 के बीच अभिजीत दीपके की आम आदमी पार्टी  के सोशल मीडिया और चुनाव अभियानों से भी जुड़े रहने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच दीपके ने आप के लिए डिजिटल अभियान भी चलाए जिसमें उन्होंने मीम्स के जरिए यूवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।

कॉकरोच जनता पार्टी के वायदे

  •  यदि CJP सत्ता में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी चीफ जस्टिस को राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया जाएगा।
  •  महिलाओं को 50% आरक्षण का वादा
  •  एक भी असली वोटर का नाम कटने पर चुनाव आयोग पर कार्रवाई। मताधिकार छीनने के अपराध को आतंकवाद की श्रेणी में रखा जाएगा।
  •  उन सभी मीडिया हाउस के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे जिनका नाम किसी भी प्रभावशाली उद्योगपति से जुड़ा होगा।
  •  यदि कोई सांसद या विधायक पार्टी छोडकर किसी दूसरी पार्टी में जाते हैं, तो उन्हें आयोग्य घोषित कर अगले 20 साल तक चुनाव लड़ने या कोई भी सार्वजनिक पद हासिल करने पर रोक लगाई जाएगी.     

ये भी पढ़ें :- Hauslon Ki Udaan 2026-27 : दिल्ली में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा प्रतिभा दिखाने की मौका…

Home » कौन हैं Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके, जिन्होंने मचा दी है सोशल मीडिया पर खलबली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *