Thursday, 15 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका

Hauslon Ki Udaan 2026-27 : दिल्ली में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा प्रतिभा दिखाने की मौका…

दिल्ली में युवाओं को हुनर दिखाने का एक सुनहरा मौका दिल्ली सरकार देने वाली है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार (20 मई) को प्रदेश में ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ स्कीम लॉन्च की। इस योजना के तहत युवा निःशुल्क रूप से पंजीकरण करा सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने बुधवार (20 मई) को युवाओं के लिए उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करते हुए ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ स्कीम की शुरुआत की। इस टैलेंट हंट स्कीम के तहत प्रदेश के 16-35 वर्ष तक के युवा फ्री में पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रदेश भर में 7 विधाओं से जुड़े इस स्कीम में 4 चरणों में टैलेंट की खोज की जाएगी।

CM रेखा गुप्ता ने दी दिल्लीवासियों को बधाई

बुधवार (20 मई) को CM रेखा गुप्ता ने ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ स्कीम की घोषणा करते हुए दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह दिल्ली के तमाम युवाओं की प्रतिभा को तलाशने, पहचानने और उसे निखार कर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का एक मंच है।

जन सेवा सदन में आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान CM ने इस योजना को दिल्ली के युवाओं की रचनात्मकता, उनके सपनों और आत्मविश्वास का प्रतीक माना। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह मानती है कि हर युवा में प्रतिभा होती है। उसे आवश्यकता है तो सिर्फ एक अवसर और सहायक मंच की। इस योजना की मदद से दिल्ली के युवा को अपनी कला दिखाने और अपने अंदर के दबे आत्मविश्वास को बाहर लाने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि, इस योजना का क्रियान्वयन कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा किया जाएगा।  

सभी 70 विधानसभाओं में लागू होगी स्कीम

CM ने आगे कहा कि यह योजना दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में लागू होगी। योजना के अंतर्गत लगभग 25 हजार से अधिक युवा कला की अलग-अलग 7 विधाओं में भाग ले सकेंगे। प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी, व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से आयोजित कराए जाएंगे। इस योजना के तहत 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है।

16 से 35 वर्ष तक के युवा मंगलवार से www.delhitalenthunt.com के ऑनलाइन पोर्टल की मदद से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।  कॉर्यक्रम से जुड़े सभी जरूरी जानकारी एवं अपडेट प्रतिभागियों को इसी पोर्टल पर प्राप्त होंगे।

ये रहीं 7 विधाएं

प्रतियोगिता का आयोजन कुल 7 विधाओं के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें गायन, नृत्य, फाइन आर्ट्स एवं डिजीटल आर्ट्स, अभिनय, संगीत रचना, वाद्य संगीत और मुर्तिकला एवं पॉटरी को शामिल किया गया है।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतियोगिता से जुड़े नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2.5 लाख, द्वितीय आने वाले प्रतिभागी को 2 लाख, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1.5 लाख और चौथा स्थान प्राप्त करने पर 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अवॉर्ड, शील्ड और मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- PM मोदी के मेनोली को टॉफी गिफ्त करने पर विपक्ष हुआ हमलावर, राहुल गांधी ने कहा नौटंकी…

Home » Hauslon Ki Udaan 2026-27 : दिल्ली में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा प्रतिभा दिखाने की मौका…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।