Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

रोहिणी कोर्ट विवाद: जज का ट्रांसफर फिर भी कल दिल्ली की सभी अदालतों में हड़ताल, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा गुस्सा

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस का मामला अब पूरी दिल्ली की अदालतों तक फैल गया है। हालांकि, विवादित वीडियो सामने आने के बाद संबंधित जज का ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दिल्ली की सभी जिला अदालतों (District Courts) के वकीलों ने कल (गुरुवार) सामूहिक हड़ताल पर रहने का एलान किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद रोहिणी कोर्ट के कोर्ट नंबर 212 का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) राकेश सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच किसी कानूनी बिंदु पर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से तीखी नोकझोंक होने लगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोर्ट रूम वकीलों से खचाखच भरा है। जज और वकील बेहद तल्ख लहजे में एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। विवाद इस कदर बढ़ा कि कोर्ट स्टाफ को बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। इस घटना ने कोर्टरूम के अनुशासन और न्यायपालिका की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बार एसोसिएशन का कड़ा रुख: ‘न्यायिक गरिमा के खिलाफ था व्यवहार’

घटना के तुरंत बाद दिल्ली की सभी जिला कोर्ट बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति (Coordination Committee) ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। बार एसोसिएशन ने जज के रवैये पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार किसी भी तरह से न्यायिक गरिमा के अनुकूल नहीं है।

एसोसिएशन ने साफ किया है कि सिर्फ ट्रांसफर से बात नहीं बनेगी, जब तक जज के खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। इसी के समर्थन में कल दिल्ली के तमाम वकील काम का बहिष्कार करेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।