Thursday, 27 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस

PM Modi Visit UAE : मोदी ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की, कई अहम क्षेत्रों पर सहमति भी बनी

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच पीएम मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर हैं। शुक्रवार (15 मई) को पांच देशों की यात्रा का पहला चरण UAE से शुरु हुआ है। अबू धाबी पहुंचते ही सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही दोनों देशों के लीडरों के बीच कई अहम मुद्दों पर भी सहमति बनी है।

अपनी पांच देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहले चरण के लिए UAE की राजधानी अबू धाबी पहुँचे, तब UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस बीच UAE के फाइटर जेट्स F-16 ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट भी किया। इसे पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए सम्मान का पल माना। मुलाकात के दौरान हुई शुरुआती बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को अपना दूसरा घर बताया।

कई सारे MoU पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान के बीच कई जरूरी MoU और समझौते भी हुए। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और ऊर्जा से जुड़े क्षेत्रों में भी कई अहम समझौते हुए। इसके अलावा दोनों देशों ने Strategic Petroleum Reserve को लेकर भी बड़ा समझौता किया। साथ ही UAE ने भी भारत में 5 अरब डॉलर के बड़े निवेश की घोषणा की।

मोदी ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों ईरान द्वारा किए गये UAE पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पीएम मोदी की अगली यात्रा

आपको बता दें कि, UAE की यात्रा के बाद पीएम मोदी आज ही नीदरलैंड जाएंगे। 15-17 मई तक वे नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। उनकी ये यात्रा ग्रीन हाइड्रोजन , सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे अहम विषयों पर केंद्रित होगी।
नीदरलैंड के बाद मोदी 17-18 मई को स्वीडन, 19 मई को नॉर्वे और 19-20 मई को इटली के दौरे पर रहेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।