चेन्नई: CSK के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने चेपॉक में धोनी के खेलने पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें एक मजेदार धमकी दे डाली है। उन्होंने धोनी से भावुक अपील करते हुए कहा कि अगर आज आप नहीं खेलेंगे तो मैं चैन्नई आकर आपको जबरदस्ती मैदान पर लेकर आ जाउंगा। आपको बता दें कि धोनी IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ही चोटिल हैं।
18 मई (सोमवार) को चैन्नई के एम ए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में CSK बनाम SRH के बीच मुकाबला होने वाला है। मैच से ठीक पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन ने जियो-हॉटस्टार पर धोनी से एक धमकी भरी निवेदन की है कि उन्हें चेपॉक में होने वाला आज का मैच अपने करोड़ों फैंस के लिए खेलना चाहिए। और अगर धोनी आज का मुकाबला खेलने नहीं आते हैं, तो भज्जी उन्हें घसीटकर मैदान पर ले आएंगे।
यह भी पढ़े: 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई रितेश की फिल्म ’Raja Shivaji’, क्या टूटेगा सैराट का रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि , “हो सकता आज हम एम एस धोनी को आखिरी बार खेलते हुए देखें। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो हम यह उम्मीद लगा सकते हैं कि वे अगले साल फिर आएंगे। उन्होंने साल 2021 का IPL फाइनल जीतने के बाद कहा था कि वे अपना आखिरी मैच चेपॉक में खेलकर रिटायर होना चाहते हैं”।
आगे हरभजन ने कहा कि, “मुझे लगता है अब समय आ चुका है। वे पहले ही अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। अगर वे आगे क्रिकेट नहीं खेलना चाहते तो रिटायर होने का सबसे अच्छा मौका आज ही है। अगर आज भी वे क्रिकेट खेलने नहीं आए तो मैं धोनी के चैन्नई आऊंगा और उन्हें घसीटकर मैदान पर लाऊंगा”।
पूरे सीजन चोटिल रहे धोनी
आपको बता दें कि धोनी टूर्नामेंट शुरू होने से 2 दिन पहले काफ इंजरी के कारण चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से ही धोनी अब तक CSK के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। टूर्नामेंट के दौरान धोनी की मैदान पर प्रैक्टिस करती हुई तस्वीरें काफी वायरल हुई।
हर मैच के बाद धोनी के प्रशंसकों के बीच उन्हें मैदान में खेलते देखने की चाहत बढ़ती जा रही है। इस सब के बीच यह देखना देहद दिलचस्प होगा कि क्या धोनी आज का मैच खेलकर खुद को रिटायर करते है, या इस साल भी हमें थाला की तरइफ से “DEFINITELY NOT” सुनने को मिलेगा।
इस सीजन CSK का प्रदर्शन
धोनी की गैर-हाजिरी में CSK की शुरुआत बेहद असाधारण रही थी। क्रिकेट पंडितों ने उन्हें प्लेऑफ की रेस से बहुत पहले ही बाहर कर दिया था। लेकिन ऋतुराज गायकवाड की सूज बूझ भरी कप्तानी, संजू सैमसन के 2 शतक और गेंदबाज अंशुल कम्बोज की 19 विकटों की बदौलत टीम ने सीजन के दूसरे चरण में शानदार वापसी की।
इस वक्त टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। आज का मुकाबला जीतकर CSK टॉप चार में भी अपना स्थान बना सकती है।
यह भी पढ़े: केरल में नए मंत्रीमंडल का गठन हुआ, कैबिनेट ने पहली ही बैठक में लिए बड़े फैसले
