Monday, 21 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश

दिल्ली में ‘सैलाब’ से कोहराम, लालकिला सैलानियों के लिए बंद, आईटीओ-राजघाट भी पानी-पानी

नई दिल्ली।

यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। आईटीओ के पास पानी भर चुका है। नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया। इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की है और दिल्ली की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाके (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर (गुरुग्राम), गोहाना, सोनीपत में हल्की बारिश की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि अगर इन इलाकों में बारिश हुई तो दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

दिल्ली में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात
दिल्ली में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं। अब तक 4346 लोगों और 179 पशुधन को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। यमुना का जलस्तर सुबह 11 बजे तक 208.35 मीटर पर पहुंच गया है। 10.50 AM केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लाल किले का दौरा किया है। पानी भरने के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रगति मैदान टनल से आईटीओ की ओर जाने वाली सड़क बंद कर दी है।यमुना अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि कल की तुलना में आज जलस्तर कुछ सेमी तक घटा है। लेकिन दिल्ली में कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। आईटीओ, राजघाट के पास जलभराव है। लाल किले के पास पानी भरने के लिए चलते आज पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली का गढ़ी मांडू गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पूरे गांव में पानी भर चुका है। लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में भी चारों तरफ पानी ही पानी भरा है। एनडीआरएफ की तरफ से नाव के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

नोएडा में भी असर
यमुना में आई बाढ़ का असर दिल्ली के अलावा नोएडा में भी दिख रहा है। नोएडा के सेक्टर 168 में जलभराव हो गया। यहां कई लोग पानी के बीच घिर गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम यहां से लोगों को निकालने में जुटी है। जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक शिफ्ट करने के लिए एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं। यमुना के जलस्तर की वजह से आईटीओ बराज के पांच गेट जाम हो गए हैं। दिल्ली की तीन बॉर्डरों से बसों और ट्रकों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। सरकार की ओर से कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम आवास तक नहीं पहुंचा पानी
दिल्ली में सीएम केजरीवाल के आवास के पास तक यमुना का पानी नहीं पहुंचा है। सीएम दफ्तर ने केजरीवाल के आवास तक पानी पहुंचने की खबरों का खंडन किया है। दरअसल गुरुवार को खबर आई थी कि सीएम के आवास के पास यमुना का पानी पहुंच गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।