Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

फरवरी से शुरू हो रहा है ‘The 50’ शो , क्या ये Bigg Boss को देगा टक्कर?

फरवरी से शुरू हो रहा है नया रियलिटी शो ‘The 50’, जिसमें 50 सेलेब्रिटीज़ हिस्सा लेंगे, जानिए शो का फॉर्मेट और क्यों हो रही है Bigg Boss से तुलना

भारतीय रियलिटी टीवी में एक नया और बड़ा प्रयोग होने जा रहा है। 1 फरवरी से नया रियलिटी शो ‘The 50’ शुरू हो रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा तेज़ है। इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें टीवी, फिल्म, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और डिजिटल वर्ल्ड से जुड़े कुल 50 सेलेब्रिटीज़ एक ही मंच पर नजर आएंगे।

‘The 50’ का कॉन्सेप्ट अब तक के रियलिटी शोज़ से थोड़ा अलग बताया जा रहा है। शो का सेट एक भव्य महल की तरह तैयार किया गया है, जहां सभी प्रतिभागियों को एक साथ रहना होगा। यहां सिर्फ कैमरे के सामने रहना ही नहीं, बल्कि फिजिकल, मेंटल और इमोशनल चैलेंजेस से भी गुजरना पड़ेगा। माना जा रहा है कि यही वजह है कि शो को काफी “टफ” और अप्रत्याशित बताया जा रहा है।

शो को लेकर सबसे ज़्यादा तुलना Bigg Boss से की जा रही है। हालांकि मेकर्स का दावा है कि ‘The 50’ केवल ड्रामा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें रणनीति, टीम गेम और अचानक होने वाले एलिमिनेशन अहम भूमिका निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि शो के पहले ही दिन कुछ बड़े फैसले और एलिमिनेशन दर्शकों को चौंका सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शो में कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं, जिनमें टीवी स्टार्स के साथ-साथ डिजिटल दुनिया के फेमस नाम भी हैं। यही वजह है कि यह शो यंग ऑडियंस और टीवी दर्शकों—दोनों को टारगेट करता नजर आ रहा है।

इन चर्चित कंटेस्टेंट्स की एंट्री चर्चा मे….

मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, ‘The 50’ में Bigg Boss के कई पुराने और चर्चित कंटेस्टेंट्स भी नजर आ सकते हैं। चर्चाओं में जिन नामों का ज़िक्र हो रहा है, उनमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह,राजपूत, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे और नीलम कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, अरबाज पटेल, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल जैसे चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इन नामों को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि शो के प्रीमियर और शुरुआती एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के नाम धीरे-धीरे रिवील किए जाएंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘The 50’ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना पाएगा, या फिर यह सिर्फ एक और रियलिटी शो बनकर रह जाएगा? इसका जवाब तो आने वाले एपिसोड्स ही देंगे, लेकिन फिलहाल इतना तय है कि ‘The 50’ ने शुरुआत से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं।

ये भी पढ़ें :- ‘मैं थक चुका हूं…’ प्लेबैक से ब्रेक पर अरिजीत सिंह की खुली बात

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।